Move to Jagran APP

भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं साध्वी अनादि सरस्वती, सीएम अशोक गहलोत ने ग्रहण करवाई पार्टी की सदस्यता

अजमेर जिले की रहने वाली साध्वी अनादि सरस्वती को हिन्दुत्व फेस माना जाता है। वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फॉलो करती है और उनकी तरह ही सेवा कार्य में जुटी हुई है। वो अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा चाहती थी।

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Thu, 02 Nov 2023 12:18 PM (IST)
Hero Image
अशोक गहलोत और सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में साध्वी अनादि सरस्वती कांग्रेस में शामिल हुईं।
एएनआई, जयपुर। राजस्थान में हिंदुत्व का चेहरा मानी जाने वाली साध्वी अनादि सरस्वती ने 'कमल' का साथ छोड़ कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपना-अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई हैं।

छोड़ा भाजपा का साथ

साध्वी अनादि सरस्वती ने कल (बुधवार) ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना त्याग पत्र सौंपा था। पार्टी का प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए साध्वी ने अपने त्याग पत्र में लिखा था कि वो अपरिहार्य कारणों के चलते इस्तीफा दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं रानी अग्रवाल जिनके लिए केजरीवाल ने ED के समन को किया दरकिनार, सिंगरौली में चुनावी प्रचार को देंगे धार

टिकट कटने से नाराज

ऐसी अटकलें हैं कि अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती जिले की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन टिकट कटने से नाराज साध्वी ने अब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का पंजा थाम लिया है।

यह भी पढ़ें: Assembly Elections: 2018 में इन धुरंधरों की जब्‍त हुई जमानत, राजस्थान में वसुंधरा के चहेते मंत्री नहीं बचा पाए साख; MP में दिग्गजों का था ये हाल