Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले मंथन, शाह नड्डा के घर पहुंचे; उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

पश्चिम बंगाल केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लिया जाएगा। उससे पहले एक बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है।

By Shashank PandeyEdited By: Updated: Sat, 13 Mar 2021 01:11 PM (IST)
Hero Image
अमित शाह, जेपी नड्डा की मौजूदगी में होगी अहम बैठक। (फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। उससे पहले भाजपा की कोर ग्रुप की एक बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की संभावना है। बैठक की कार्यवाही फिलहाल चल रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ये बैठक चल रही है। इसमें पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आयोजित की गई है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की संभावना है। बैठक की कार्यवाही चल रही है।

इससे पहले शुक्रवार की रात को नड्डा के आवास पर शाह और केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन एवं मुरलीधर राव की मौजूदगी में टिकटों पर चर्चा हुई। फिलहाल, बताया जा रहा है कि शाम 7:00 बजे चुनाव समिति की बैठक होनी है। 

BJP Central Election Committee Meeting Updates:

अमित शाह पहुंचे

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जितेंद्र सिंह, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं।

इसके अलावा भाजपा नेता मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के निवास पर पहुंच गए हैं।

दिलीप घोष का बयान

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा है कि हमने चुनाव के पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों पर फैसला किया है। आज हम अगले तीन चरणों के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा करेंगे। लोग उनके (ममता बनर्जी) विसर्जन के लिए तैयार हैं।

इस माह के अंत से 27 मार्च को देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। इसके नतीजे 2 मई को आएंगे। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रहे हैं। लिहाजा भाजपा भी इसी कोशिश में जुटी हुई है।