Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

10 Years Of Aashiqui 2: आशिकी 2 ने बदली थी श्रद्धा-आदित्य की जिंदगी, अरिजीत बने सिंगिंग सेंसेशन

10 Years Of Aashiqui 2 आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के करियर में मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म आशिकी-2 मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अरिजीत सिंह इस मूवी से सिंगिंग सेंसेशन बन गए थे।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Tue, 25 Apr 2023 12:04 PM (IST)
Hero Image
10 Years of Aashiqui 2 Here is Looking Back at Aditya Roy Kapoor and Shraddha Kapoor Most Memorable Performance/instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 10 Years Of Aashiqui 2: श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी आज भी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। आशिकी-2 दोनों के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। म्यूजिकल फिल्म ने दोनों को मेन स्ट्रीम सिनेमा का एक्टर बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आशिकी-2 से पहले जहां आदित्य रॉय कपूर कई बड़ी फिल्मों में सेकंड और थर्ड लीड में नजर आए, तो वहीं तीन पत्ती और लव का द एंड जैसी फिल्मों से भी श्रद्धा लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पा रही थीं।

26 अप्रैल 2023 को इस फिल्म ने अपने 10 साल पूरे कर रही है। इससे पहले कितना सफल था दोनों का करियर, चलिए डालते हैं एक नजर।

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए आदित्य ने मारे हाथ-पैर

आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर में बहुत ज्यादा सफल फिल्में नहीं दी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह मेन स्ट्रीम एक्टर के रूप में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। आशिकी ब्वॉय आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी, उन्होंने एमटीवी के कई शो होस्ट किये।

इसके बाद साल 2009 में उन्होंने सलमान खान और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में एक छोटा सा किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके अभिनय को नोटिस नहीं किया गया। आदित्य गुजारिश और एक्शन रिप्ले जैसी फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसका उन्हें इंतजार था।

फ्लॉप फिल्म से शुरू हुआ श्रद्धा का करियर

आदित्य रॉय कपूर की तरह ही श्रद्धा कपूर के करियर का हाल भी कुछ ऐसा ही था। श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना असर छोड़ने में असफल रही।

इसके बाद उन्होंने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'लव का द एंड' में काम किया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। इस फिल्म के बाद 1 साल तक श्रद्धा कहीं नजर नहीं आए।

आदित्य-श्रद्धा ने एक-दूसरे की चमकाई किस्मत

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जिंदगी में मोहित सुरी की फिल्म 'आशिकी-2' ने चार चांद लगा दिए। 1990 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' की रिलीज के 23 साल बाद एक बार फिर म्यूजिकल फिल्म लेकर महेश भट्ट और मुकेश भट्ट लौटे।

इस फिल्म में श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। इन दोनों की जोड़ी ने आते ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। आशिकी-2 ने बॉक्स ऑफिस साल 2013 में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद आदित्य रॉय कपूर की गिनती बॉलीवुड के रोमांटिक और चॉकलेटी ब्वॉय एक्टर्स में होने लगी।

अरिजीत बन गए थे सिंगिंग सेंसेशन

आरोही और राहुल की प्रेम कहानी को लोगों तक पहुंचाने में अरिजीत सिंह ने एक बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी। आज के समय में अरिजीत सिंह के बिना किसी भी फिल्म का म्यूजिक कुछ अधूरा लगता है।

'आशिकी-2' सिर्फ आदित्य और श्रद्धा के करियर के लिए ही एक बड़ी फिल्म नहीं बनी, बल्कि मोहित सूरी के निर्देशन में बन इस म्यूजिकल फिल्म के 'तुम ही हो', 'चाहूं मैं या ना', 'आसान नहीं यहां', मिलने है मुझसे आई, इतने ज्यादा हिट हुए थे कि रातों-रात इन गानों ने उन्हें सिंगिंग सेंसेशन बना दिया था। इस फिल्म के गाने सुनकर आज भी लोग कहीं खो जाते हैं।

असल जिंदगी में शुरू हुई थी आशिकी

आशिकी- 2 में दोनों की जोड़ी इतनी ज्यादा पसंद की गई कि ऑफस्क्रीन भी जब फैंस इन्हें साथ में देखते, तो अपना प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग करते हुए दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे और असल जिंदगी में दोनों की प्यार की कहानी शुरू हो गई थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ओके जानू के समय में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।