Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

12th Fail में ये रियल लाइफ UPSC प्रोफेसर आएंगे नजर, सोशल मीडिया पर रखते हैं जबरदस्त पौपुलैरिटी

Real Life UPSC Professor To Be Part Of 12th Fail 12वीं फेल के ट्रेलर में विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए। फिल्म में उनका किरदार चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी करने आता है। जहां उसे पैसों की तंगी से लेकर बार-बार हारने और फिर भी आगे बढ़ते रहने का संघर्ष करना पड़ता है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Thu, 05 Oct 2023 06:16 PM (IST)
Hero Image
रियल लाइफ UPSC प्रोफेसर 12वीं फेल में आएंगे नजर (Instagram Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Real Life UPSC Professor To Be Part Of 12th Fail: विक्रांत मैसी स्टारर 12वीं फेल चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी दिखाई गई।

12वीं फेल के ट्रेलर में विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए। फिल्म में उनका किरदार चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी करने आता है। जहां, उसे पैसों की तंगी से लेकर बार-बार हारने और फिर भी आगे बढ़ते रहने का संघर्ष करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- 12th Fail Trailer Out: रिलीज हुआ '12वीं फेल' का ट्रेलर, UPSC एस्पायरेंट्स की दिलचस्प कहानी के साथ दमदार किरदार

रियल लाइफ प्रोफेसर की एंट्री

12वीं के ट्रेलर में एक और पॉपुलर चेहरा नजर आया है और वो है विकास दिव्यकीर्ति का। फिल्म में वो एक टीचर का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में विकास दिव्यकीर्ति स्टूडेंट्स को सिविल सर्विसेज की अहमियत बताते हुए नजर आए कि एक अधिकारी बनने के बाद एक एस्पिरेंट का सफर खत्म नहीं होता, बल्कि उसकी गरिमा को बनाए रखना पड़ता है और यही असली ड्यूटी है।

खुद का किरदार निभाएंगे विकास दिव्यकीर्ति

विकास दिव्यकीर्ति एक रियल लाइफ प्रोफेसर और मेंटर हैं। उन्होंने अनगिनत छात्रों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए गाइड किया है। इनमें रियल मनोज शर्मा भी शामिल हैं, जिनकी जिंदगी से 12वीं फेल की कहानी प्रेरित है। विकास दिव्यकीर्ति सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है, अक्सर उनके इंस्पिरेशनल वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वायरल होते हैं। अब वो 12वीं फेल में खुद का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- OMG 2 OTT Release: अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की OMG 2 ओटीटी पर रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

कब रिलीज होगी फिल्म ?

12वीं फेल एक रियल स्टोरी पर आधारित। फिल्म यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के संघर्ष को दिखाती है। 12वीं फेल इसके साथ ही आगे लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और लड़ते रहने का भी मैसेज देती है। फिल्म का डायरेक्शन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है, जो 3 इडियट्स बनाने के लिए जाने जाते हैं। 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।