Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patthar Aur Payal: 50 साल पहले आई फिल्म ने बदल दिए थे धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की दोस्ती के मायने

धर्मेंद्र (Dharmendra) और विनोद खन्ना दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के दमदार सितारे माने जाते रहे हैं। अपनी यूनिक एक्टिंग स्टाइल और लीक से हटकर की जाने वाली फिल्मों से दोनों सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाई। विनोद खन्ना और धर्मेंद्र ने साथ में भी काम किया। एक जमाने में इनकी दोस्ती के किस्से मशहूर थे जिसमें आगे चलकर दरार आ गई थी।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 12 Aug 2024 06:47 PM (IST)
Hero Image
'पत्थर और पायल' फिल्म से विनोद खन्ना और धर्मेंद्र. फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर रहे विनोद खन्ना (Vinod Khanna) का नाम ग्लैमर की इंडस्ट्री में हमेशा अमर रहेगा। उन्होंने अपने जमाने में कई बेहतरीन और हसीन फिल्में कीं। औरों से अलग अंदाज में अदाकारी करने वाले विनोद खन्ना जितने मशहूर एक्टर थे, उतने ही मशहूर उनके किस्से भी थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से कुछ धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ भी थी। 

विनोद खन्ना के साथ धर्मेंद्र ने पर्दे पर दिखाई थी दुश्मनी

फिल्मी गलियारों में विनोद खन्ना और धर्मेंद्र की दोस्ती और फिर किचकिच के भी किस्से काफी मशहूर रहे हैं। ऑफस्क्रीन इनकी केमेस्ट्री कैसी भी रही हो, मगर पर्दे पर दोनों एक दूसरे के दुश्मन ही नजर आए। इन दोनों सुपरस्टार्स ने 'मेरा गांव मेरा देश' और 'पत्थर और पायल' में साथ काम किया था। दोनों ही मूवीज में धर्मेंद्र हीरो और विनोद खन्ना विलेन बने नजर आए थे। 

(फोटो क्रेडिट- धर्मेंद्र फैन पेज)

यह भी पढ़ें: जब Sunny Deol पर भारी पड़े थे धर्मेंद्र, 32 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर बेटे को छोड़ा था पीछे

'पत्थर और पायल' के बाद गहरी हो गई थी दोस्ती

'पत्थर और पायल' फिल्म आज से 50 साल पहले यानी 1974 में रिलीज हुई थी। इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें, तो दिग्गज कलाकारों के खूबसूरत अभिनय से सजी ये फिल्म उस जमाने की बड़ी हिट थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने भी काम किया था। धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच दोस्ती 'मेरा गांव मेरा देश' से हुई थी। 'पत्थर और पायल' से उनके प्रोफेशनल रिश्ते और गहरे हो गए। हालांकि, कुछ समय बाद विनोद खन्ना और धर्मेंद्र की दोस्ती में दरार आ गई। 

दोस्ती में आ गई थी दरार

विनोद खन्ना और धर्मेंद्र के बीच दोस्ती इतनी अच्छी हो गई कि दोनों एक दूसरे की कोई बात नहीं टालते थे। लोगों के बीच विनोद खन्ना और धर्मेंद्र की दोस्ती के किस्से मशहूर होने लगे। दोस्ती इतनी गहरी कि धर्मेंद्र, विनोद खन्ना को बड़े भाई की तरह मानने लगे थे। लेकिन इनकी दोस्ती में दरार आने में भी समय नहीं लगा।

(फिल्म पत्थर और पायल से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी)

विनोद खन्ना की न से खफा हो गए थे धर्मेंद्र

कहा जाता है कि एक शाम धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को पार्टी में बुलाया था, लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया था। यह वह समय था जब अमृता सिंह और विनोद खन्ना का कथित प्रेम संबंध सुर्खियों में था। धर्मेंद्र को विनोद खन्ना का न आना अखर गया। हालांकि, बाद में जब वह उनसे मिले, तो गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने अमृता सिंह को लेकर खरीखोटी सुना दी क्योंकि उन्हें लगा कि यह सब उनके कारण हुआ है। 

बात तब और बढ़ गई, जब नशे की ही हालत में धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को धक्का दे दिया। गुस्से में आकर विनोद ने भी उनका कॉलर पकड़ लिया। इस घटना के बाद दोनों की दोस्ती में खाई जितनी दरार आ गई थी। 

इसी नाम से रिलीज होने वाली थी सनी देओल की फिल्म

पिता ने जिस फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाई थी, बेटा भी उसी नाम की मूवी से कमाल करने वाला था। 2001 में सनी देओल की 'कसम' रिलीज हुई थी। बता दें कि ये फिल्म पहले 'पत्थर और पायल' नाम से ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन 1974 के बाद साल 2000 में 'पत्थर और पायल' नाम से ही एक और फिल्म रिलीज हो चुकी थी, जिसके हीरो भी धर्मेंद्र ही थे।

यह भी पढ़ें: जीनत अमान के लिए Bruce Le से लड़ बैठे थे Dharmendra, 43 साल पुराना है रोचक किस्सा