Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

69th Filmfare Awards 2024: आज होगी बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की घोषणा, पढ़ें- नॉमिनेशंस में कौन-कौन है शामिल?

Filmfare Awards Nominations 2024 69th फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इस साल गुजराज में आयोजित हो रहे हैं। टेक्नीकल कैटेगरीज में अवॉर्ड्स शनिवार को दिये जा चुके हैं। रविवार को मुख्य कैटेगरीज में विजेताओं की घोषणा होगी। जाह्नवी कपूर कार्तिक आर्यन रणबीर कपूर समेत कई सितारे परफॉर्मेंस देंगे। इस बार रणबीर कपूर शाह रुख खान विक्की कौशल रणवीर सिंह विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हैं।

By Manoj Vashisth Edited By: Manoj Vashisth Updated: Sun, 28 Jan 2024 01:10 PM (IST)
Hero Image
69th Filmfare Awards Nominations List. Photo- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 69th Filmfare Awards 2024: दो दिवसीय 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आगाज हो चुका है। शनिवार को टेक्नीकल कैटेगरीज में विजेताओं की घोषणा की गई थी। रविवार को बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म समेत कई प्रमुख कैटेगरीज के विजेताओं का एलान रंगारंग कार्यक्रम के बीच होगी, जिसमें जाने-माने सितारे परफॉर्मेंस देंगे। 

इस बार कुल 25 कैटेगरीज में नॉमिनेशंस (Filmfare Awards 2024 Nominations) की घोषणा की गई है। शाह रुख खान एक लम्बे वक्त बाद बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए हैं। उन्हें जवान और डंकी के लिए नॉमिनेशंस मिले हैं। हालांकि, इस कैटेगरी में उन्हें रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सनी देओल और विक्की कौशल से लड़ना होगा। अवॉर्ड शो की पूरी जानकारी।

कौन करेगा होस्ट और परफॉर्म?

69th Filmfare Awards को करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल होस्ट करेंगे। करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन अपनी रंगारंग परफॉर्मेंस से समारोह की रौनक बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2024- 'सैम बहादुर' से 'एनिमल' तक, टैक्निकल कैटेगरी में इन फिल्मों का रहा दबदबा, देखें लिस्ट

*Please note that these tickets are… pic.twitter.com/kERm61lG5E— Filmfare (@filmfare) January 28, 2024

69th Filmfare Awards Nominations List:

बेस्ट फिल्म

  • 12वीं फेल
  • एनिमल
  • जवान
  • ओह माइ गॉड 2
  • पठान
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट डायरेक्टर

  • अमित राय (OMG 2)
  • एटली (जवान)
  • करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
  • सिद्धार्थ आनंद (पठान)
  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

  • 12वीं फेल (विधु विनोद चोपड़ा)
  • भीड़ (अनुभव सिन्हा)
  • फराज (हंसल मेहता)
  • जोरम (देवाशीष मखीजा)
  • सैम बहादुर (मेघना गुलजार)
  • थ्री ऑफ अस (अविनाश अरुण घावरे)
  • ज्विगाटो (नंदिता दास)

बेस्ट एक्टर (मेल) इन लीडिंग रोल

  • रणबीर कपूर (एनिमल)
  • रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • शाह रुख खान (डंकी)
  • शाह रुख खान (जवान)
  • सनी देओल (गदर 2)
  • विक्की कौशल (सैम बहादुर)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

  • अभिषेक बच्चन (घूमर)
  • जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
  • मनोज बाजपेयी (जोरम)
  • पंकज त्रिपाठी (OMG 2)
  • राजकुमार राव (भीड़)
  • विक्की कौशल (सैम बहादुर)
  • विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) इन लीडिंग रोल

  • आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • भूमि पेडनेकर (थैंक यू फॉर कमिंग)
  • दीपिका पादुकोण (पठान)
  • कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
  • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
  • तापसी पन्नू (डंकी)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)

  • दीप्ति नवल (गोल्डफिश)
  • फातिमा सना शेख (धक धक)
  • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
  • संयमी खेर (घूमर)
  • शहाना गोस्वामी (ज्विगाटो)
  • शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)

बेस्ट एक्टर (मेल) इन सपोर्टिंग रोल

  • आदित्य रावल (फराज)
  • अनिल कपूर (एनिमल)
  • बॉबी देओल (एनिमल)
  • इमरान हाशमी (टाइगर 3)
  • तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • विक्की कौशल (डंकी)

बेस्ट एक्टर (फीमेल) इन सपोर्टिंग रोल

  • जया बच्चन (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • रत्ना पाठक शाह (धक धक)
  • शबाना आजमी (घूमर)
  • शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • तृप्ति डिमरी (एनिमल)
  • यामी गौतम (OMG 2)

बेस्ट लिरिक्स

  • अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
  • अमिताभ भट्टाचार्य (तुम क्या मिले- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • गुलजार (इतनी सी बात- सैम बहादुर)
  • जावेद अख्तर (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
  • कुमार (चलेया-जवान)
  • सिद्धार्थ- गरिमा (सतरंगा- एनिमल)
  • स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)

बेस्ट म्यूजिक एलबम

  • एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
  • डंकी (प्रीतम)
  • जवान (अनिरुद्ध रविचंदर)
  • पठान (विशाल और शेखर)
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (प्रीतम)
  • तू झूठी मैं मक्कार (प्रीतम)
  • जरा हटके जरा बचके (सचिन-जिगर)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)

  • अरिजीत सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)
  • अरिजीत सिंह (सतरंगा- एनिमल)
  • भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
  • शाहिद माल्या (कुड़मयी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • सोनू निगम (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
  • वरुण जैन, सचिन- जिगर, शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी (तेरे वास्ते फलक- जरा हटके जरा बचके)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)

  • दीप्ति सुरेश (कैद में खिलने वाला- जवान)
  • जोनिता गांधी (हे फिकर- सुबह 8 बजे मेट्रो)
  • शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)
  • शिल्पा राव (चलेया-जवान)
  • श्रेया घोषाल (तुम क्या मिले-रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • श्रेया घोषाल (वे कमलेया- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट स्टोरी

  • अमित राय (OMG 2)
  • अनुभव सिन्हा (भीड़)
  • एटली (जवान)
  • देवाशीष मखीजा (जोराम)
  • इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • करण श्रीकांत शर्मा (सत्यप्रेम की कथा)
  • पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा (धक धक)
  • सिद्धार्थ आनंद (पठान)

बेस्ट स्क्रीनप्ले

  • अमित राय (OMG 2)
  • इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • ओंकार अच्युत बर्वे, अर्पिता चटर्जी और अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
  • संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और सुरेश बंडारू (एनिमल)
  • श्रीधर राघवन (पठान)
  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट डायलॉग

  • अब्बास टायरवाला (पठान)
  • अमित राय (OMG 2)
  • इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • सुमित अरोड़ा (जवान)
  • वरुण ग्रोवर और शोएब जुल्फी नजीर (थ्री ऑफ अस)
  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर

  • आलोकानंद दासगुप्ता (थ्री ऑफ अस)
  • हर्षवर्द्धन रामेश्वर (एनिमल)- विनर
  • कारेल एंटोनिन (अफवाह)
  • केतन सोढ़ा (सैम बहादुर)
  • संचित बल्हारा, अंकित बल्हारा (पठान)
  • शांतनु मोइत्रा (12वीं फेल)
  • तापस रेलिया (गोल्डफिश)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी

  • अमित रॉय (एनिमल)
  • अविनाश अरुण घावरे (थ्री ऑफ अस)- विनर
  • जी.के. विष्णु (जवान)
  • मानुष नंदन (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • प्रथम मेहता (फराज)
  • रंगराजन रामबद्रन (12वीं फेल)
  • सतचित पॉलोज (पठान)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

  • अमृता महल नकई (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • निखिल कोवले (ओएमजी 2)
  • प्रशांत बिडकर (12वीं फेल)
  • रीता घोष (ज़विगाटो)
  • सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे (सैम बहादुर)- विनर
  • सुरेश सेल्वाराजन (एनिमल)
  • टी मुथुराज (जवान)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

  • मालविका बजाज (12वीं फेल)
  • मनीष मल्होत्रा, एका लखानी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर (सैम बहादुर)- विनर
  • शालीना नैथानी, कविता जे, अनिरुद्ध सिंह और दीपिका लाल (जवान)
  • शालीना नैथानी, ममता आनंद, निहारिका जॉली (पठान)
  • शीतल शर्मा (एनिमल)

बेस्ट साउंड डिजाइन

  • अनिता खुशवाहा (भीड़)
  • कुणाल शर्मा (एमपीएसई) (सैम बहादुर)- विनर
  • मानस चौधरी, गणेश गंगाधरन (पठान)
  • मानव श्रोत्रिय (12वीं फेल)
  • मंदार कुलकर्णी (फराज)
  • सिंक सिनेमा (एनिमल)
  • विनीत डिसूजा (थ्री ऑफ अस)

बेस्ट एडिटिंग

  • आरिफ शेख (पठान)
  • अतानु मुखर्जी (अफवाह)
  • जसकुंवर कोहिल- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)- विनर
  • रूबेन (जवान)
  • संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
  • सुवीर नाथ (OMG 2)

बेस्ट एक्शन

  • सी ओनील, क्रेग मैक्रे, सुनील रोड्रिग्स (पठान)
  • फ्रांज स्पिलहॉस, ओह सी यंग, सुनील रोड्रिग्स (टाइगर 3)
  • परवेज शेख (सैम बहादुर)
  • रवि वर्मा, शाम कौशल, अब्बास अली मुगल और टीनू वर्मा (गदर 2)
  • स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्फकडी और सुनील रोड्रिग्स (जवान)- विनर
  • सुप्रीम सुंदर (एनिमल)
  • टिम मैन और विक्रम दहिया (गणपत)

बेस्ट वीएफएक्स

  • डू इट क्रिएटिव लिमिटेड, एनवाई वीएफएक्सवाला, विजुअल बर्ड्स, रेड चिलीज वीएफएक्स, फेमस स्टूडियो (एनिमल)
  • प्रिस्का, पिक्सेल स्टूडियो (गदर 2)
  • रेड चिलीज वीएफएक्स (जवान)- विनर
  • वाईएफएक्स (पठान)

बेस्ट कोरियोग्राफी

  • बॉस्को- सीजर (झूमे जो पठान- पठान)
  • गणेश आचार्य (लुट्ट पुट गया- डंकी)
  • गणेश आचार्य (तेरे वास्ते फलक-जरा हटके जरा बचके)
  • गणेश आचार्य (व्हाट झुमका?- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)- विनर
  • शोबी पॉलराज (जिंदा बंदा- जवान)
  • वैभवी मर्चेंट (ढिंढोरा बाजे- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

कब कहां आयोजित होगा समारोह?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इस बार दो दिन चलेंगे। 27 जनवरी को गुजरात टूरिज्म से सहयोग से करटेन रेजर सेरेमनी महात्मा मंदिर कन्वेन्शन एंड एग्जिबिशन सेंटर, गांधी नगर में होगी। 28 जनवरी (रविवार) को अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा की जीआइएफटी सेंटर, गांधीनगर में आयोजित समारोह में की जाएगी। फिल्मफेयर समारोह अब तक मुंबई में आयोजित होते रहे हैं। पहली बार इनका आयोजन गुजरात में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Dharmendra: हेमा मालिनी संग अगर ये फिल्म बन जाती तो 'वीरू' नहीं, यह होता धर्मेंद्र का सबसे यादगार किरदार