Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बारिश या इत्तेफाक! सालों बाद आरोही और राहुल को यूं देखकर खुद को रोक नहीं पाए फैंस, बोले- Aashiqui 2 याद आ गई

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को साल 2013 में आई रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म आशिकी 2 में उनकी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए खूब पसंद किया गया। अब ठीक 11 साल बाद दोनों एक्टर्स एक-दूसरे से ऐसे टकराए कि फिर वो मोमेंट क्रिएट हुआ। उन्हें देखकर फैंस को राहुल और आरोही की याद आ गई और वो तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 25 Sep 2024 12:24 PM (IST)
Hero Image
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में लोगों ने श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया था। ये रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म हिट साबित हुई थी और उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।

इसके बाद से ये दोनों एक्टर एक साथ ओके जानू और मलंग जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए लेकिन आशिकी जैसा जादू नहीं क्रिएट हो पाया। हालांकि इनके फैंस को इनकी कैमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद है और वो दोबारा से इन्हें फिल्म में साथ देखना चाहते हैं। यहां तक कि आदित्य से अनन्या पांडे के ब्रेकअप के बाद कई फैंस ने तो इनकी शादी की डिमांड तक कर डाली थी।

लोगों को आई आशिकी 2 की याद

अब आशिकी 2 के 11 साल बाद एक इवेंट के दौरान पैपराजी के कैमरों में ठीक वैसा ही मोमेंट कैद हुआ और फैंस खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। इससे लोगों को आरोही और राहुल याद आ गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जहां दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगाया और बातचीत की। अचानक ही बारिश शुरू हो जाती है। एक क्रू मेंबर उन्हें बचाने के लिए ऊपर से छाता लगा देता है। इस खास सीन को देख लोगों को मोहित सूरी की 'आशिकी 2' की याद आ जाती है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने घर में किया 'नन्ही Stree' का स्वागत, मेहमान को देखते ही खराब हुआ इस फैमिली मेंबर का मूड

इस दौरान दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। एक तरफ जहां आदित्य ब्लैक कलर के सूट में नजर आए तो वहीं श्रद्धा की ब्लैक साड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया।

फैंस ने किए कई सारे कमेंट्स

वहीं यूजर्स भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक पाए। एक ने लिखा, 'बारिश के दौरान श्रद्धा और आदित्य का फिर से मिलना.....यह मुझे 'आशिकी 2' की याद दिलाता है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'क्या किसी ने अभी नोटिस किया या यह सिर्फ मैंने ही देखा है कि न केवल वे दोनों साथ हैं बल्कि बारिश भी हो रही है।' एक अन्य ने लिखा, “अरे भगवान जी मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस कर दीजिए और इन दोनों की शादी करवा दीजिए प्लीज।”

यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur से ब्रेकअप की खबरों के बीच Ananya Panday ने बोल दी ऐसी भावुक बात, लोग बोले- 'खुद को संभालो...'