Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)

अभिषेक ने साल 2000 में आई जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में थी। उनकी ये फिल्म ही नहीं बल्कि उनकी लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Fri, 21 Apr 2023 04:16 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Abhishek Bachchan Instagram Photos Screenshot

अभिषेक बच्चन हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। एक फिल्मी परिवार में जन्म लेने के साथ ही उन्होंने बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखा। हालांकि अभिषेक के करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं।

  • अभिषेक बच्चन कौन हैं?

  • अभिषेक बच्चन का जन्म कब और कहां हुआ?

  • अभिषेक बच्चन ने किस फिल्म से किया डेब्यू?

  • अभिषेक बच्चन को किस रोल ने दिलाई पहचान?

  • कौन है अभिषेक बच्चन की पत्नी?

  • अभिषेक बच्चन ने किन वेब सीरीज में काम किया?
  •  

     

    अभिषेक बच्चन कौन हैं?

    अभिषेक बच्चन एक फेमस बॉलीवुड एक्टर हैं। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अभिषेक ने अपने अब तक के करियर में कई तरह के रोल को पर्दे पर निभाया है। उन्होंने कॉमेडी से लेकर सीरियस और एक्शन तक की फिल्मों में काम किया है। फैंस भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। फिल्मी दुनिया से होने के बावजूद अभिषेक काफी सरल और सिंपल लाइफ जीना पसंद करते थे।

    अभिषेक बच्चन का जन्म कब और कहां हुआ?

    अभिषेक बच्चन का  जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका जन्म बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन के घर में हुआ हैं। उनके दादा हरिवंश राय बच्चन उर्दू और हिंदी साहित्य के एक प्रसिद्ध कवि थे। अभिषेक की बहन का नाम श्वेता बच्चन नंदा है।

    शिक्षा

    अभिषेक बच्चन ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, नई दिल्ली के वसंत विहार के माडर्न स्कूल और स्विट्ज़रलैंड के एग्लों कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके बाद वह संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ने गए, लेकिन उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना।  

    अभिषेक बच्चन ने किस फिल्म से किया डेब्यू?

    अभिषेक ने साल 2000 में आई जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में थी। उनकी ये फिल्म ही नहीं, बल्कि उनकी लगातार कई फिल्में  बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ साल 2004 में मणिरत्नम की फिल्म युवा में काम किया, जो हिट रही थी। इस फिल्म के जरिए अभिषेक ने दर्शकों को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया।  उसी साल, उन्होंने धूम में अभिनय किया जो उनकी पहली बड़ी हिट थी।

    फिल्मी करियर

    2005 में, उन्होंने चार लगातार हिट फिल्में बंटी और बबली, सरकार, दस और ब्लफ मास्टर दी। इसके अलावा वह गुरु, शूटआउट एट लोखंडवाला, झूम बराबर झूम, तेरा जादू चल गया, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैंने भी प्यार किया, लगे रहो मुन्ना भाई, शरारत, ओम जय जगदीश, देश, मैं प्रेम की दीवानी हूं,  मुंबई से आया मेरा दोस्त, कुछ ना कहो, एल ओ सी कारगिल, उमराव जान, दोस्ताना, पा, दिल्ली 6, रावण जैसी फिल्मों में काम किया है। यही नहीं उन्हें सरकार फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला। अभिषेक बच्चन वेब सीरीज ब्रीथ में भी काम कर चुके हैं।  

    कौन है अभिषेक बच्चन की पत्नी?

    अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय संग शादी की है। दोनों ने 14 जनवरी, 2007 को अपनी सगाई की घोषणा की और 20 अप्रैल, 2007 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। 16 नवंबर को वह एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा।