Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Govinda shot: 'अंखियों से गोली मारने वाले को कैसे लगी पैर में गोली...', जिसे गूगल पर खोज रहे लोग

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक्टर अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे जब अचानक मिस फायर हो गया। हादसे के वक्त गोविंदा घर पर अकेले थे। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद गोली निकाल दी गई है और फिल्हाल उनकी हालत स्थिर है। एक्टर ने एक ऑडियो मैसेज भी जारी किया है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Tue, 01 Oct 2024 05:12 PM (IST)
Hero Image
गोविंदा के पैर में लगी गोली (Photo Jagran Online)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज सुबह गोली लग जाने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई उस समय गोविंदा मुंबई स्थित अपने घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी सुनीता किसी काम से कोलकाता गई हुई थीं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही वो मुंबई के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल मुंबई के जुहू स्थित कीर्ति केयर हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई है। एक्टर के साथ इस वक्त उनकी बेटी टीना हैं।

कहां जा रहे थे गोविंदा?

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता जाने वाले थे। उनकी पत्नी पहले ही कोलकाता पहुंच गई थीं। एक्टर की फ्लाइट 6 बजे की थी लेकिन उससे पहले ये घटना हो गई। अलमारी में रिवॉल्वर रखते हुए गलती से वह दब गई और उनके पैर में चोट लग गई। उनके पैर से गोली निकाल दी गई है और वह डॉक्टर की देखरेख में ICU में हैं।

उन्होंने एक ऑडियो मैसेज जारी कर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया।

यह भी पढ़ें: Govinda के पैर से निकाल दी गई है गोली, अस्पताल से फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट

15 साल की सुनीता को डेट करने लगे थे गोविंदा?

गोविंदा का नाम वैसे तो नीलम कोठारी से लेकर रानी मुखर्जी सहित कई अभिनेत्रियों से जुड़ा है, लेकिन जिसे अभिनेता ने अपना दिल दिया वो थीं सुनीता आहूजा। गोविंदा ने सुनीता आहूजा को तब डेट करना शुरू किया था, जब वह सिर्फ 15 साल की थीं। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। उसके बाद 11 अगस्त 1987 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। जिस दौरान सुपरस्टार ने शादी की उस वक्त उनकी उम्र महज 24 साल की थी और सुनीता 18 साल की थी। उनके दो बच्चे हैं टीना और यशवर्धन।

टीना आहूजा बड़ी हैं और यशवर्धन छोटे हैं। गोविंदा की बेटी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं और फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' सहित एक-दो फिल्में भी कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें अपने करियर में पिता जैसी सफलता नहीं मिली। उनके बेटे यशवर्धन ने लंदन से एक्टिंग और फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। उन्होंने ढिशूम और तड़प जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया है और वह सलमान खान की 'किक-2' में बतौर असिस्टेंट नजर आ सकते हैं।

गोविंदा ने एक्टिंग करना क्यों छोड़ा?

गोविंदा 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर्स में से एक थे। एक जमाने में उनका फिल्मी ग्राफ इस तरह आगे बढ़ा की थमा ही नहीं। गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म लव 86 से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली सक्सेसफुल रही थी। इसके बाद एक्टर के पास कई सारे ऑफर आने लगे। उस वक्त गोविंदा मात्र 21 साल के थे। उन्होंने 50 दिन के अंदर 49 फिल्में साइन कर ली थीं। हालांकि दिलीप कुमार ने उन्हें इसमें से 25 फिल्में छोड़ने के लिए कहा था।

गोविंदा ने अपनी फिल्मी करियर में क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, कुली नंबर 1, सच्चाई की ताकत, आंटी नंबर वन, स्वर्ग, आंखें, कर्ज, जीते हैं शान से, अलबेला, पार्टनर, जोड़ी नंबर 1, एक और एक ग्यारह, शोला और शबनम जैसी तमाम हिट फिल्में दीं।

Govinda

गोविंदा के करियर की आखिरी फिल्म

रंगीला राजा गोविंदा के करियर की आखिरी फिल्म थी। साल 2019 में आई इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आए थे। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। हालांकि एक्टर छोटे पर्दे पर अब भी सक्रिय हैं। वो कई डांस रियलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर नजर चुके हैं। सुपर डांसर, डीआईडी लिटिल मास्टर इनमें से एक हैं। बीते दिनों गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता को 'डांस दीवाने 4' में गेस्ट के तौर पर देखा गया था।

गोविंदा का राजनीतिक करियर

गोविंदा ने साल 2004 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर से जीत दर्ज की थी। साल 2009 तक वो इसमें एक्टिव रहे लेकिन फिर राजनीति छोड़ दी। इसके बाद गोविंदा 28 मार्च को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। पार्टी ज्वॉइन करने के बाद गोविंदा ने कहा था-"मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था। ये संयोग है कि 14 साल बाद मैं फिर से राजनीति में आया हूं। मुझ पर जो विश्वास किया गया है, मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा।"

गोविंदा ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के राम नाइक को 48,271 वोटों से हराया था।

Govinda

क्यों हुई थी कृष्णा गोविंदा की लड़ाई?

घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह तुरंत हॉस्पिटल पहुंची। एक समय पर गोविंदा और कृष्णा के बीच अनबन की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जा रहा था कि गोविंदा की पत्नी सुनीता, कश्मीरा से काफी ज्यादा नाराज हैं। दरअसल गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद तब शुरू हुआ था जब 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था। कश्मीरा ने ट्वीट किया था कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। सुनीता आहूजा का कहना था कि ये ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है।

इस घटना के बाद से गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से अपने सभी संबंध खत्म कर लिए थे। हालांकि कृष्णा ने कई मौकों पर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन कुछ खास बात बनी नहीं। एक्टर कई मौकों पर ये बोलते नजर आए कि वो अपने चीची मामा को मना ही लेंगे। इस दौरान कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी के मौके पर मामा गोविंदा बेटे यशवर्धन के साथ नजर आए लेकिन मामी सुनीता गायब दिखीं।

गूगल पर कहां-कहां गोविंदा को किया जा रहा सर्च?

बात करें देश के अलग-अलग हिस्सों की, तो नीचे दी गई तस्वीर में आप यह समझ सकते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा गोविंदा को किस जगह सर्च किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक गोविंदा को सबसे ज्यादा दिल्ली में सर्च किया गया। इसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश और फिर चंडीगढ़ का नंबर आता है।

गूगल पर किन कीवर्ड से सर्च हो रहे गोविंदा?

गोविंदा के गोली लगने के बाद से लोग उनसे जुड़े कई कीवर्ड गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

इनमें बुलेट, शिवसेना, गन शॉट और रिवॉल्वर जैसे कुछ शब्द शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Govinda के घर में नौकरानी बनकर रह रही थी मिनिस्टर की बेटी, पत्नी सुनीता ने बताया चौंकाने वाला किस्सा