Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शादी की फोटोज डिलीट करने की खबरों के बीच Ranveer Singh का दिखा अतरंगी अंदाज, हाई हील्स पहने नजर आए अभिनेता

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टाइलिश दिखने का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते। वो अक्सर अपने रंग-बिरंगे कपड़ों में लोगों को नजर आते हैं लेकिन इस बार मिस्टर सिंह ने वो किया जो शायद पहले किसी अभिनेता ने न किया हो। रणवीर सिंह इस बार हाई हील्स पहने नजर आए जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Thu, 09 May 2024 09:41 AM (IST)
Hero Image
Ranveer Singh High Heels (Photo Credit Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में किसी हाई एनर्जी वाले अभिनेता की बात होती है तो सबसे पहले जहन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम आता है। ये वो अभिनेता है जो अपने अभिनय, एनर्जी और फैशन के लिए काफी मशहूर हैं।

रणवीर (Ranveer)  के अतरंगी फैशन ने लोगों को खूब हंसाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से उन्होंने अपने फैशन एक्सपेरिमेंट को काफी हद तक कम कर दिया है, लेकिन जब करते हैं तो लोगों की नजरों से बच नहीं पाते और जमकर ट्रोल होते हैं। हाल ही में एक बार फिर अभिनेता अपने अनोखे फैशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- Prasanth Varma की 'राक्षस' में नजर आएंगे Ranveer Singh? फिल्म में होगा एक्टर का ये किरदार

फिर दिखा रणवीर का अतरंगी फैशन

इस बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पति परमेश्वर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपड़ों के फैशन को लेकर नहीं बल्कि फुटवियर फैशन को लेकर सुर्खियों में हैं। बुधवार रात रणवीर मुंबई में एक लग्जरी के स्टोर ओपनिंग इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान वह ऑल व्हाइट लुक में नजर आए। इस दौरान वह बेहद हैंडसम लग रहे थे, लेकिन इसी बीच लोगों के नजरे उनकी हाई हील्स वाले जूते पर गई, जो उन्होंने अपने आउटफिट के साथ कैरी किए हुए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

लोगों ने किया ट्रोल

रणवीर सिंह को हील्स में देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, दीपिका पादुकोण की पहनकर आया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये पावरहाउस नहीं हैं। ये बॉलीवुड का जोकर हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, छपरी सिंह। 

एक्टर की आने वाली फिल्म

एक्टर जल्द कियारा आडवाणी (Kiara Advani)  के साथ फिल्म डॉन में नजर आएगे। पहले बार दोनों की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अवाला एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें? एक्टर की टीम ने बताई वजह