Move to Jagran APP

Godfather: सोशल मीडिया पर छाया नयनतारा का फर्स्ट लुक, फिल्म में सलमान खान भी दमदार रोल में

चिरंजीवी अभिनीत फिल्म गॉडफादर फिल्म इस दशहरा सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स ने हाल ही में एक्ट्रेस नयनतारा का पहला लुक जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इसी फिल्म के साथ सलमान खान साउड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Thu, 08 Sep 2022 02:25 PM (IST)
Hero Image
Actress Nayanthara First Look from Film Godfather

नई दिल्ली, जेएनएन। चिरंजीवी स्टारर फिल्म 'गॉडफादर' से साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा का पहला लुक जारी कर दिया गया है। वह फिल्म में सत्यप्रिया जयदेव का किरदार निभा रही हैं। साड़ी पहने एक टेबल पर बैठीं नयनतारा का किरदार इंटेंस लग रहा है। 100 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म में सत्य देव और पुरी जगन्नाथ भी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। जय मोहन राजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिलहाल शूटिंग के आखिरी चरण में है। मलयालम हिट लूसिफेर की तेलुगू रीमेक, इसे सुपर गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। जबकि, सुरेखा कोनिडेला इसे प्रस्तुत कर रही हैं। फिल्म में नीरव शाह और एस थमन का संगीत है। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

5 अक्टूबर को ग्रैंड रिलीज

ट्विटर पर फर्स्ट लुक साझा करते हुए मेकर्स यह भी जानकारी दी है कि गॉडफादर के पहले सिंगल की घोषणा जल्द की जाएगी। मेकर्स ने ट्वीट किया, 'नयनतारा को गॉडफादर की दुनिया में सत्यप्रिया जयदेव के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। जल्द ही पेश होगा सिंगल अपडेट। 5 अक्टूबर को ग्रैंड रिलीज।'

GRAND RELEASE ON OCT 5

Megastar @KChiruTweets @BeingSalmanKhan @jayam_mohanraja @ActorSatyaDev @MusicThaman @LakshmiBhupal @AlwaysRamCharan @ProducerNVP pic.twitter.com/XEcTktasSj

— Konidela Pro Company (@KonidelaPro) September 8, 2022

जानकारी के लिए बता दें कि साउथ मेगास्टार चिरंजीवी का गॉडफादर से फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया था। वह कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा सलमान खान भी नजर आएंगे। गॉडफादर, सलमान खान की डेब्यू साउथ मूवी होगी। फिल्म में उनका चिरंजीवी के साथ एक डांस नंबर है। 

मलयालम की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है गॉडफादर

यह फिल्म मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। सलमान खान फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। ओरिजनल फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने रोल प्ले किया था। नयनतारा, चिरंजीवी और सलमान खान के अलावा फिल्म में सत्यदेव कंचरण, जय प्रकाश जैसे अभिनेता भी नजर आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: Lootere Teaser: समुद्री लुटेरों पर आधारित हंसल मेहता की वेब सीरीज लुटेरे का टीजर रिलीज