Move to Jagran APP

जवान एक्ट्रेस Nayanthara मना रही हैं अपने जुड़वा बेटों का पहला जन्मदिन, शादी के तीन महीने बाद बनी थी मां

Nayanthara Post विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) और नयनतारा ( Nayanthara ) बीते साल पेरेंट्स बने थे। इस कपल ने 9 जून साल 2022 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ महाबलीपुरम के एक शानदार रिसॉर्ट में शादी रचाई थी । शादी के ठीक चार महीने यानी 9 अक्टूबर को विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 26 Sep 2023 10:28 PM (IST)
Hero Image
Vignesh Shivan and nayanthara Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Nayanthara Post: साउथ इंडस्ट्री का फेमस कपल विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) और नयनतारा (Nayanthara) बीते साल पेरेंट्स बने थे। इस कपल के माता-पिता बनने पर देश भर में काफी हाहाकार मचा था, जिसका कारण था शादी के महज चार महीने बाद इस कपल ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि वह दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। ऐसे में आज ये कपल अपने जुड़वा बच्चों का पहला जन्मदिन मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Jawan: एक छत के नीचे होंगे शाह रुख खान-नयनतारा और विजय सेतुपति, जानिए 'जवान' की सक्सेस पार्टी का बड़ा अपडेट?

बीते साल पेरेंट्स बने थे विग्नेश और नयनतारा

इस कपल ने 9 जून साल 2022 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ महाबलीपुरम के एक शानदार रिसॉर्ट में शादी रचाई थी। शादी के ठीक चार महीने यानी 9 अक्टूबर को  विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था-नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हम धन्य हैं। इस कपल ने अपने बच्चों के जन्म के 13 दिन बाद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

सरोगेसी के जरिए बने थे पेरेंट्स

विग्नेश शिवन और नयनतारा सरोगेसी के जरिए जुड़वा बेटों उलागम और उयिर का माता-पिता बने थे। आज यानी 26 सितंबर 2023 को ये कपल अपने बेटों का पहला जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस पति और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है- मेरी ट्विनपॉवर  का जन्मदिन U2।

मुस्कुराहट, ख़ुशी और आशीर्वाद का 1 साल।  मेरे प्यारे उयिर और उलाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप दोनों इस जीवन में अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए ढेर सारी खुशिया लेकर खड़े रहें। आपने हमारे जीवन को बहुत चमकदार और रंगीन बना दिया है। यह हर दिन एक त्योहार है। अम्मा और अप्पा आपसे बहुत प्यार करते हैं।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म 

एक्ट्रेस हाल ही में शाह रुख खान की फिल्म जवान में दिखाई दी थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब वह जल्द इरैवन, लेडी सुपरस्टार 75 और टेस्ट जैसी फिल्मों में दिखाई देगी। 

यह भी पढ़ें- 'जवान' एक्ट्रेस Nayanthara ने पति विग्नेश को KISS करते हुए विश किया बर्थडे, लिखा दिल छू लेने वाला 'लव लेटर'