Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विजयदशमी के मौके पर ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं Rhea Chakraborty, एक्ट्रेस ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी

Rhea Chakraborty 100 years old Saree एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए विजयदशमी का त्यौहार बेहद खास होता है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरें में रिया बंगाली अवतार में नजर आ रही हैं।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 24 Oct 2023 10:46 PM (IST)
Hero Image
रिया चक्रवर्ती ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rhea Chakraborty 100 years old Saree: आज 24 अक्टूबर को देशभर में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरे का त्योहार  मनाया गया। हर जगह दशहरे की धूम देखने को मिली। फिल्म इंडस्ट्री में भी विजयदशमी का त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया है।

देश के अलग अलग हिस्सों में यह त्योहार अलग-अलग तरीकों से मनाया गया। ऐसे में पश्चिम बंगाल में दशहरे के अलग महत्व है। इस मौके को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो शेयर की है। जो कई मायनों में खास है।

यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty को मिला फिर से प्यार! सुशांत सिंह राजपूत के बाद जुड़ा इस करोड़पति के साथ नाम

ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं रिया

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए विजयदशमी का त्यौहार बेहद खास होता है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरें में रिया बंगाली अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड इंबॉयड्री वाली क्रीम कलर की साड़ी कैरी की हुई हैं। इस लुक को एक्ट्रेस ने कानों में गोल्डन झुमके और माथे पर लाल बिंदी के साथ कंप्लीट किया।

रिया ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी

एक्ट्रेस की ये साड़ी बेहद खास है। रिया ने अपने विजयदशमी लुक की फोटोज शेयर करे हुए बताया कि उनकी ये साड़ी दादी की है और यह पूरे 100 साल पुरानी है। उन्होंने लिखा- 'शुभो बिजोया दशमी. यह मेरी दीदा (दादी) की साड़ी है जो 100 साल पुरानी है।

अपने वंश को पहनना बहुत खास है। इस पोस्ट पर फैंस एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा- 'बहुत खूबसूरत. दुआ करता हूं कि यह दशहरा भगवान आपको सक्सेस और खुशियां दे। दूसरे ने लिखा- बंगाली ब्यूटी। तीसरे ने लिखा, आप साड़ी में सच में बेहद गॉर्जस लगती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या सच में Sushant Singh Rajput को ड्रग्स सप्लाई करती थीं रिया चक्रवर्ती? जाने इस सवाल पर क्या बोली एक्ट्रेस

निखिल कामथ संग जुड़ा रिया का नाम

रिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि इन दिनों रिया करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

हाल ही में एक पार्टी में अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ पहुंची थीं। रेस्तरां से निकलते हुए दोनों को कार में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से डेटिंग रूमर्स आने लगी।