Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Adah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में इस खास जगह पर बनाया मंदिर, कहा- 'मुझे यहां पॉजिटिव वाइब आती है'

द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर चर्चा बटोर रही हैं। एक्ट्रेस इस बार अपनी फिल्म नहीं बल्कि घर के कारण फैंस का ध्यान खींच रही हैं। अदा शर्मा को लेकर कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का घर किराए पर लिया है। अब एक्ट्रेस वहां शिफ्ट हो चुकी हैं और अपना अनुभव शेयर किया है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:20 PM (IST)
Hero Image
सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अदा शर्मा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। पिछले काफी वक्त से एक्ट्रेस अपने नए मकान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत का वो फ्लैट रेंट पर लिया है, जहां उनकी डेड बॉडी मिली थी। अंधविश्वास के कारण एक्टर का घर लंबे वक्त से खाली पड़ा था। ऐसे में अदा शर्मा का सुशांत के घर में बसना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अदा शर्मा काफी पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हो चुकी हैं, लेकिन काम में बिजी होने के कारण अब उन्हें सेटल होने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story OTT: थिएटर के बाद 'द केरल स्टोरी' ने ओटीटी पर भी काटा गदर, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

अदा शर्मा का मंदिर

अदा शर्मा ने नए घर को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने घर के डेकोरेशन के बारे में भी बताया। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि वो 4 महीने पहले ही फ्लैट में शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने नए घर का मेकओवर कराया है। पूरे फ्लैट को अदा ने सफेद रंग से पेंट करवाया है। पहले फ्लोर उन्होंने भगवान को दिया है यानी फर्स्ट फ्लोर पर मंदिर बनवाया है।

खास है टेरेस गार्डन

अदा शर्मा ने घर के टॉप फ्लोर पर म्यूजिक रूम बनाया है। यहीं पर उन्होंने एक कमरे को डांस स्टूडियो भी बना दिया है। इसके साथ ही अदा शर्मा ने टेरेस गार्डन भी बनाया है। जहां उन्होंने अपने पुराने घर से लाए सारे पेड़-पौधे लगाए है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पक्षियों को दाना- पानी देने के लिए भी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें- क्या Adah Sharma ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर? एक्ट्रेस ने खबरों पर दिया ये जवाब

अदा को आती है पॉजिटिव वाइब्स

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा एरिया के मॉन्ट ब्लांक अपार्टमेंट्स के छठवें फ्लोर पर रहते थे। एक्टर ने रेंट पर ड्यूपलेक्स लिया था, जिसका मंथली चार्ज लाखों में था। सुशांत सिंह राजपूत के बाद इस फ्लैट को अदा शर्मा ने 5 पांच सालों के लिए रेंट पर लिया। घर को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि यहां उन्हें पॉजिटिव वाइब्स आती हैं और यही कारण है कि फ्लैट लेते वक्त उन्होंने दूसरों की बजाय अपने दिल की सुनी।