Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranbir Kapoor Video: बेटी के जन्म के बाद हॉस्पिटल से रवाना हुए रणबीर कपूर, रेंज रोवर में यूं बाहर आए एक्टर

Ranbir Kapoor left hospital in his black Range Rover बेटी के जन्म के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हॉस्पिटल से रवाना होते हुए नजर आ रहे हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Tue, 08 Nov 2022 01:18 PM (IST)
Hero Image
Ranbir Kapoor left hospital in his black Range Rover, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor left hospital in his black Range Rover: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। 6 सितंबर को आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया और तब से बच्चे के नाम से लेकर लुक्स तक, कई बातों की चर्चा चल रही है। इंटरनेट पर अब रणबीर कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटी के जन्म के बाद हॉस्पिटल से रवाना होते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ram Setu Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुआ अक्षय कुमार का स्टारडम, वीकेंड के बाद ही धड़ाम हुई राम सेतु

रेंज रोवर में बाहर निकले मिस्टर कपूर

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में रणबीर कपूर फुल स्वैग में अस्पताल से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की सवारी ब्लैक कलर की रेंज रोवर में निकली। रणबीर की गाड़ी को देखते ही पैपराजी उनकी ओर दौड़ पड़ें। हालांकि, एक्टर बिना रुके वहां से सीधे बाहर निकल गए। यहां देखें रणबीर का वीडियो,

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दादी नीतू कपूर पहुंचीं पोती से मिलने

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपनी नन्ही पोती से मिलने के लिए जाती हुई नजर आ रही हैं। कार से बाहर आकर नीतू कपूर ने पैपराजी से बात की और आलिया व बच्चे की हेल्थ अपडेट भी दी। नीतू ने बताया कि आलिया और उनकी पोती दोनों एकदम ठीक हैं। पैपराजी ने एक्ट्रेस से पोती का नाम जानने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने अभी कोई जानकारी देने से साफ मना कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

अप्रैल में की थी शादी

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल की डेटिंग के बाद इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपने वेडिंग फंक्शन को बेहद प्राइवेट रखा था। सेरेमनी में परिवार के अलावा सिर्फ कुछ करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया गया था। किसी एग्जॉटिक प्लेस या डेस्टिनेशन वेडिंग करने की बजाय रणबीर और आलिया ने शादी का वेन्यू मुंबई स्थित अपने घर वास्तु को रखा था।