Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Allu Arjun Grand Welcome: नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद बैंड-बाजे के साथ हुआ अल्लू अर्जुन स्वागत

Allu Arjun Grand Welcome 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। एक्टर के 20 साल के फिल्मी करियर में पहली बार उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Wed, 18 Oct 2023 07:22 PM (IST)
Hero Image
Allu Arjun Grand Welcome Hyderabad (Photo X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Allu Arjun Grand Welcome: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को लेने के बाद बुधवार एक्टर अपने शहर हैदराबाद वापस लौटे।

जहां उनके फैंस और परिवारवालों ने उनका शानदार स्वागत किया। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैन पर कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्टर के ऊपर फूलों की बारिश हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- National Film Award: वहीदा रहमान से पहली मुलाकात पर अल्लू अर्जुन का 'फैन रिएक्शन', बताया- लाइफटाइम एक्सपीरिएंस

अल्लू अर्जुन का जोरदार स्वागत

17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए 69वें  नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। एक्टर के 20 साल के फिल्मी करियर में पहली बार उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए वह बेहद खुश नजर आए। ऐसे में जब बुधवार को एक्टर वापस हैदराबाद लौटे तो वहां उनका शानदार स्वागत किया गया। उनकी जीत से उनके फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला। फैंस ने अल्लू अर्जुन पर फूलों की बारिश की और ढोल के साथ उनका वेलकम किया।

'पुष्पा' ने अपने फैंस का किया शुक्रिया

इस तरह अपना स्वागत देख अल्लू खुद को फैंस के साथ बात करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा। इतना ही नहीं कई फैंस से उन्होंने हाथ भी मिलाया। इस दौरान एक्टर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

ये सम्मान पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर बन गए अल्लू

बता दें, अल्लू अर्जुन पहले तेलुगु एक्टर बने हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।   इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा था- राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस मान्यता के लिए जूरी, मंत्रालय, भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पुरस्कार न केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हमारे सिनेमा का समर्थन किया है और उसे संजोया है। धन्यवाद, सुकुमार गुरु. मेरी उपलब्धि के पीछे का कारण आप ही हैं।

अगले साल रिलीज हो रही है पुष्पा 2

बता दें, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 'पुष्पा: द राइज' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ऐसे में अब मेकर्स इस मूवी का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अगले साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, जगपति बाबू, सुनील और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। ये 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- National Film Award मिलने पर इमोशनल हुए Allu Arjun, पुष्पा डायरेक्टर के लिए लिखा खास मैसेज