Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ahan Shetty को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, साजिद नाडियाडवाला ने नई फिल्म को लेकर दिया ये अपडेट

Happy Birthday Ahan Shetty तड़प से तारा सुतारिया के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता अहान शेट्टी आज 28 दिसंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर के फैंस को एक बड़ा गिफ्ट मिला है। दरअसल साजिद नाडियाडवाला ने अहान को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ नई फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया है।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Thu, 28 Dec 2023 05:11 PM (IST)
Hero Image
साजिद नाडियाडवाला और अहान शेट्टी (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ahan Shetty Birthday: सुनील शेट्टी के बेटे अभिनेता अहान शेट्टी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी और केएल राहुल ने खास पोस्ट के साथ बर्थडे विश किया। अब ऐसा लग रहा है, जैसे अहान का ये जन्मदिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है।

दरअसल, साजिद नाडियाडवाला ने अहान शेट्टी को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट किया है और उसमें एक बड़ा हिंट भी दिया है। इस हिंट को देख कर ऐसा लग रहा है, जैसे अहान एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Ahan Shetty के बर्थडे पर Suniel Shetty-अथिया ने लुटाया प्यार, केएल राहुल ने लिखी ये बात

साजिद नाडियाडवाला ने किया पोस्ट

साजिद नाडियाडवाला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अहान शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और अहान की एक तस्वीर शेयर की और लिखा 'सबसे प्रिय अहान शेट्टी, आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं'।

View this post on Instagram

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

इसके आगे उन्होंने लिखा 'हम अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हैं और अगले महीने आपके द्वारा हमारे प्यार का उपहार खोलने का इंतजार नहीं कर सकते। तो, जैसे ही हम एक साथ एक और फिल्म मील का पत्थर हासिल करने की एक और यात्रा शुरू करते हैं, तो जश्न शुरू हो जाता है'।

ऐसा बताया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला अगले महीने फिल्म की घोषणा करेंगे, जिसमें अहान शेट्टी के साथ एक बड़ी एक्ट्रेस मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

तड़प से किया था डेब्यू

बता दें कि अहान ने साल 2021 में फिल्म 'तड़प' से तारा सुतारिया के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी भूमिका ने उन्हें साल 2022 में स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर के लिए आईफा अवॉर्ड दिलाया। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसे निर्मित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Ahan Shetty Breakup: गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से अलग हुए अहान शेट्टी, 11 साल तक रिलेशनशिप में रहा कपल