Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ahan Shetty Breakup: गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से अलग हुए अहान शेट्टी, 11 साल तक रिलेशनशिप में रहा कपल

Ahan Shetty Breakup सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है। अहान और तानिया पिछले 11 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन एक साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। हालांकि उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 23 Dec 2023 03:20 PM (IST)
Hero Image
तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ahan Shetty-Tania Shroff Breakup: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा हेडलाइंस में छाए रहे हैं। वह पिछले 11 सालों से मॉडल तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) को डेट कर रहे थे। तानिया और अहान आए दिन अपनी रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाते थे, लेकिन अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

तानिया से हुआ अहान शेट्टी का ब्रेकअप

सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने ब्रेकअप कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले ही अहान और तानिया ने अपने रास्ते अलग किए हैं। दोनों अभी सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये अभी तक क्लियर नहीं हुआ है और ना ही तानिया या अहान में से किसी ने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि की है।

Ahan Shetty and Tania Shroff

यह भी पढ़ें- Ahan Shetty ने केएल राहुल और तान्या श्रॉफ के साथ की न्यू ईयर पर पार्टी, अब तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

कौन हैं तानिया श्रॉफ?

जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी तानिया एक मॉडल होने के साथ डिजाइनर भी हैं। अहान और तानिया चाइल्डहुड स्वीटहार्ट्स थे। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। साल 2021 में अहान की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान तानिया को शेट्टी परिवार के साथ भी देखा गया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

बता दें कि कुछ दिन पहले अहान शेट्टी को अपनी बहन अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। हालांकि, हमेशा साथ रहने वाली तानिया, अहान संग नजर नहीं आई थीं। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि शायद दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दोनों पिछले कुछ समय से एक साथ तस्वीरें भी नहीं शेयर कर रहे थे। 

अहान शेट्टी की फिल्में

अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अहान के साथ लीड रोल में तारा सुतारिया थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने बेटे अहान और बेटी आथिया को भारतीय स्कूलों में नहीं पढ़ाने का बताया कारण