Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ajay Devgn के भांजे अमन देवगन का मामा संग होगा फिल्मी डेब्यू, अभिषेक कपूर करेंगे निर्देशन

Ajay Devgn Nephew Aaman Devgan अजय देवगन के भांजे अमन देवगन का जल्द बॉलीवुड डेब्यू होगा। वे अपने मामा अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर आएंगे। उनकी फिल्म का निर्देशन अभिषेक बनर्जी कर सकते है। वे इसे लेकर उत्साहित है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sat, 07 Jan 2023 08:03 PM (IST)
Hero Image
Ajay Devgn Nephew Aaman Devgan: अजय देवगन फिल्म कलाकार है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ajay Devgn Nephew Aaman Devgan: अजय देवगन के भांजे अमन देवगन का जल्द बॉलीवुड डेब्यू होगा। वह अपने मामा अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करने वाले हैं। अजय देवगन ने 2022 में दृश्यम 2 नामक सुपरहिट फिल्म दी है। उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली है।

अजय देवगन भांजे अमन देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

अब खबर आ रही है कि वह अपने भांजे अमन देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अभिषेक कपूर ने इसके पहले रॉक ऑन, काय पो छे, केदारनाथ जैसी सुपर हिट फिल्में बनाई है। उन्होंने हाल ही में चंडीगढ़ करें आशिकी फिल्म का निर्देशन किया है। पिंकविला में छपी खबर के अनुसार अभिषेक कपूर चुपचाप एक कहानी पर काम कर रहे हैं। इसके माध्यम से अमन का डेब्यू होगा। अमन भी अपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। वे अपने डेब्यू को लेकर काफी गंभीर है।

यह भी पढ़ें: Waltair Veerayya Trailer: वॉल्टर विरैया का ट्रेलर जारी, चिरंजीवी हाई ऑक्टेन एक्शन, इमोशन, ड्रामा करते आए नजर

View this post on Instagram

A post shared by Neelam Devgan Gandhi (@neelamdevgangandhi)

अभिषेक कपूर एक्शन एडवेंचर फिल्म बनाना चाहते हैं

अभिषेक कपूर एक्शन एडवेंचर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसे लेकर वे काफी उत्साहित है। यह फिल्म काफी बड़े स्केल पर शूट की जाएगी और इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। इसके लिए एक यंग एक्टर की तलाश थी। वहीं, फिल्म में अजय देवगन एक खास और नए अंदाज में नजर आएंगे। उनके लिए एक नए स्पेशल लुक को भी डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण प्रज्ञा कपूर और रॉनी स्क्रूवाला मिलकर करेंगे।

यह भी पढ़ें: Jaanbaaz Hindustan Ke: वेब सीरीज का प्रोमो जारी, बहादुरी से भरपूर, डायलॉग हो जाएंगे याद, देखें वीडियो

अजय देवगन की मैदान 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है

अजय देवगन जल्द नीरज पांडे की फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, वह फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की आगामी फिल्म मैदान का पोस्टर जारी किया गया था जो कि 17 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर भी वह काफी उत्साहित है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। सभी इसे लेकर उत्साहित है।