Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nysa Devgan को लगातार ट्रोल किए जाने पर बोले अजय देवगन, इग्नोर करने की दी सलाह

Ajay Devgn On Nysa Devgan Trolling अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। अब उन्होंने अपनी बेटी न्यासा देवगन की ट्रोलिंग पर अपना मत रखा है। न्यासा देवगन की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Wed, 15 Mar 2023 05:01 PM (IST)
Hero Image
Ajay Devgn On Nysa Devgan Trolling: अजय देवगन फिल्म एक्टर है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ajay Devgn On Nysa Devgan Trolling: फिल्म अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी फेमस है। वह अक्सर अपने फ्रेंड के साथ हैंग आउट करती भी नजर आती है। इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर काफी खराब कमेंट किए जाते हैं। अब अजय देवगन ने इस पर बात की है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बेटी के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आ रही नेगेटिविटी से वह कैसे डील करते हैं।

अजय देवगन ने ट्रोल को इग्नोर करने की दी सलाह

अजय देवगन ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'हमें उन्हें लगातार समझाना पड़ता है कि वे जो कुछ भी ऑनलाइन पढ़ते हैं। इससे उन्हें परेशान नहीं होना है। ट्रोल उनकी दर्शकों की कुल संख्या के मुकाबले बहुत कम है। मैंने इसे इग्नोर करना सीखा है। मैंने अपने बच्चों से भी ऐसा ही करने के लिए कहा है।' अजय देवगन आगे कहते हैं, 'मुझे पता नहीं लोग ऐसा क्यों लिखते हैं। मुझे अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

मोनालिसा ने RRR के गाने Naatu Naatu पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- सुपर डांसर हीरोइन

View this post on Instagram

A post shared by @miss_.nysa

न्यासा देवगन और युग को लेकर अजय देवगन को चिंता है

न्यासा देवगन और युग के बारे में बताते हुए अजय ने कहा, 'मुझे मेरे बच्चों को लेकर चिंता है। मुझे पता नहीं क्या करना चाहिए क्योंकि बहुत समय ऐसी चीजें लिखी जाती है, जो सही भी नहीं होती है लेकिन अगर आप उन पर प्रतिक्रिया देते हो तो वह बढ़ती जाती हैं। यह बहुत ही खराब सिचुएशन होती है।'

काले हिरण के शिकार के मामले में Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से मिली नई चेतावनी, कहा- मांग लो माफी, बच जाओगे

View this post on Instagram

A post shared by Nysa Devgan (@nysadevganx)

न्यासा माता-पिता की फिल्में नहीं देखती

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बच्चे फिल्मों में काम करना चाहते हैं। इस पर अजय देवगन ने कहा, 'मेरे बेटे युग ने अब फिल्में देखनी शुरू की है। मेरी बेटी न्यासा हमारी फिल्में नहीं देखती। उसे फिल्म देखने में कोई इंटरेस्ट नहीं है, अभी तक तो नहीं।' न्यासा देवगन ने सिंगापुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इन दिनों वह स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nysa Devgan (@nysadevganx)