Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ajay Devgn ने पत्नी काजोल और बच्चों के साथ हॉलिडे की तस्वीरें कीं शेयर, मोनोकिनी में लाडली Nysa ने दिया पोज

New Year 2024 बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने साल 2023 को गुडबाय करते हुए सोशल मीडिया पर अपने हॉलिडे की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में अजय देवगन पत्नी काजोल बेटी नीसा देवगन और बेटे युग देवगन के अलावा बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने एक प्यारा नोट भी लिखा है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 31 Dec 2023 02:26 PM (IST)
Hero Image
अजय देवगन ने हॉलिडे से शेयर कीं फैमिली की थ्रोबैक फोटोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) ने खूबसूरत यादों के साथ 2023 को अलविदा कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ खूबसूरत पलों का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। 

बेटी नीसा के साथ वेकेशन मनाते दिखे अजय देवगन 

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 31 दिसंबर को मालदीव वेकेशन से यादगार पलों की एक सीरीज शेयर की है। पहली फोटो में अजय देवगन अपनी बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgan) और युग देवगन (Yug Devgan) के साथ समंदर के बीचोंबीच पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में नीसा अपने पापा के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। इस दौरान नीसा ग्रीन ड्रेस में सुंदर लग रही हैं।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn On Nepotism: 'लोगों को तबाह होते देखा है', नेपोटिज्म पर अजय देवगन ने दिया बोलती बंद करने वाला जवाब

अजय देवगन ने मालदीव में चलाई साइकिल

अजय देवगन ने एक तस्वीर अपनी पत्नी काजोल और बेटे युग के साथ शेयर की है। इस थ्रोबैक फोटो में अजय और उनकी फैमिली विंटर आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अजय अपने भांजों के साथ मालदीव में साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक और फोटो में उन्हें अपने भांजों और बेटे युग के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बिकिनी में दिखाई दीं अजय देवगन की लाडली

अजय देवगन द्वारा शेयर की गई आखिरी फोटो में पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। इस फोटो में नीसा देवगन मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, "गैलरी देखने पर इन जेम्स को पाया। परंपराओं, प्रियजनों और छुट्टियों के दौरान हमेशा हमारे दिलों को भरने वाली गर्मजोशी को चीयर्स। इस नए साल में आप सभी को ऐसे ही मैजिक की शुभकामनाएं।"

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

54 साल के अजय देवगन एक बार फिर सिंघम बनकर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। वह अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ सिंघम 3 में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास तब्बू के साथ फिल्म औरों में कहां दम था भी है। 

यह भी पढ़ें- अजय देवगन ने Raju Chacha के 23 साल पूरे होने पर साझा किया पोस्ट, ऋषि कपूर को लेकर लिखी खास बात