Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अजय देवगन ने शुरू की Son of Sardaar 2 की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा की जगह नई हसीना की हुई एंट्री

Ajay Devgn की फेहरिस्त में एक और फिल्म शामिल हो गई है। औरों में कहां दम था के बाद अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल (Son of Sardaar 2) में नजर आने वाले हैं। गुरुद्वारे में मत्था टेककर सिंघम ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक बॉलीवुड हसीना की एंट्री हुई है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Tue, 06 Aug 2024 12:06 PM (IST)
Hero Image
शुरू हुई सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म मर्यादा रमन्ना की हिंदी रीमेक सन ऑफ सरदार (Son of Sardaar) साल 2012 की हिट फिल्मों में से एक है। कॉमेडी-एक्शन ड्रामा में अजय देवगन और संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अहम भूमिका निभाई थी। 12 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।

सन ऑफ सरदार 2 को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। आज अजय देवगन ने सेट से एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। फिल्म में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी एंट्री हुई है। सेट से उनकी पहली झलक भी सामने आई है।

शुरू हुई सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग

अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सेट से मुहूर्त पूजा से एक वीडियो पोस्ट किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने शूटिंग वाहेगुरु के आशीर्वाद के साथ शुरू की। फिल्म के सेट पर अजय देवगन के भांजे और बेटे युग भी दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की फिल्म Son of Sardaar 2 में लगेगा सितारों का मेला, एक साथ नजर आएंगे 11 एक्टर्स

इस बॉलीवुड हीरोइन की हुई एंट्री

सेट पर अजय देवगन के लाडले हाथ में क्लैपबोर्ड पकड़े पोज रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा शूट करते हुए दिख रहे हैं। मुहूर्त वीडियो में सबसे शॉकिंग एंट्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की हुई। वह ढोल बजाते हुए पंजाबी रोल में जच रही हैं। वीडियो डांस और मस्ती से भरा हुआ है।

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 6, 2024

वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, "सन ऑफ सरदार 2 की यात्रा प्रार्थनाओं, आशीर्वाद और एक अद्भुत टीम के साथ शुरू होती है।"

संजय दत्त नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा?

सन ऑफ सरदार में अजय देवगन के साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), जूही चावला, संजय दत्त (Sanjay Dutt), तनुजा और अर्जन बाजवा जैसे कलाकार लीड रोल में थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि सन ऑफ सरदार 2 का संजय दत्त हिस्सा नहीं होंगे। मुहूर्त वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा भी नहीं नजर आईं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनकी जगह मृणाल को कास्ट किया गया है और वीडियो से यह साफ भी हो गया है।

यह भी पढ़ें- 'सन ऑफ सरदार 2' से आउट हुए Sanjay Dutt, गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला, भोजपुरी एक्टर ने किया रिप्लेस?