Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ajmer Files: अजमेर में हुए देश के सबसे बड़े ब्लैकमेल कांड पर बनेगी वेब सीरीज, दिल दहला देगी कहानी

अजमेर में लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनका शारीरिक शोषण करने के देश के सबसे बड़े ब्लैकमेल कांड पर वेब सीरीज बनने जा रही है। इस वेब सीरीज का निर्देशन अभिषेक दुधैया करने जा रहे हैं। वेब सीरीज में मासूम लड़कियों से हुई हैवानियत की घटना को दिखाया जाएगा।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Mon, 27 Mar 2023 02:06 PM (IST)
Hero Image
Ajmer Files: Web series will be made on the country's biggest blackmail scandal in Ajmer, heart wrenching story, VIA INSTAGRAM

नई दिल्ली, जेएनएन। Ajmer Files: 1992 में हुआ दिल दहला देने वाला स्कैंडल, जिसने सीएम की कुर्सी तक हिला कर रख दी थी। ये वही दिन था जब कई दिनों से कॉलेज की लड़कियों के साथ चल रही योन शोषण की घटना सभी के सामने आई थी। अब देश की इस सबसे बड़ी ब्लैकमेलिंग की घटना पर वेब सीरीज बनने जा रही है। इस वेब सीरीज को इसी साल सितंबर-अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले अभिषेक 2021 में आई फिल्म भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया का निर्देशन कर चुके हैं। जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल प्ले किया था।

पहली ओटीटी वेब सीरीज बनाने जा रहा टिप्स

हाल ही में अभिषेक दुधैया ने ये घोषणा की है कि उन्होंने टिप्स के कुमार तोरानी के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। प्रोडक्शन कंपनी टिप्स ओटीटी में पहली बार हाथ आजमाने जा रही है। जिसके लिए उन्होंने 'अजमेर फाइल्स' को चुना है। इस वेब सीरीज में 1992 में हुई हैवानियत की घटना को दिखाया जाएगा जिसके खुलासे के बाद पूरा देश हिल गया था। इस घटना में अजमेर की नामी परिवार के वारिसों का नाम शामिल था।

View this post on Instagram

A post shared by ABHIISHEK DUDHAIYA (@abhishekdudhai6)

क्या थी दिल दहला देने वाली हैवानियत

अप्रैल-मई का महीना था और साल था 1992, अजमेर में कई लड़कियों की न्यूड तस्वीरें अचानक पूरे शहर में वायरल होने लगीं। ये महज कुछ लड़कियां नहीं थीं, बल्कि लड़कियों की संख्या लगभग 300 थी। इस लिस्ट में आम से लेकर खास परिवार से आने वाली लड़कियों तक के नाम शामिल थे। इस केस में जिनपर आरोप लगे वो अपराधी भी अजमेर के नामी परिवार से थे।

कैसे हुई थी शुरुआत

इस हैवानियत की शुरुआत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लड़की से हुई थी। जिसके साथ हैवानियत करके उसकी न्यूड पिक्चर्स क्लिक की गईं और उन पिक्चर्स के बदले उसकी किसी दोस्त को बुलाने को कहा गया। जिसके बाद उसकी दोस्त के साथ भी वही हैवानियत दोहराई गई। इसके बाद इस ट्रेप में कई लड़कियां फंसती चली गईं। बाद में एक नामी समाचार पत्र के जरिए इस कांड का खुलासा हुआ। समाचार पत्र में लड़कियों की ब्लर पिक्चर्स के साथ खबर छापी गई। जिससे उस समय के सीएम तक की कुर्सी हिट गई थी। हालांकि बाद में ये केस सुप्रीम कोर्ट में चला और इस केस में 10 अपराधियों के नाम सामने आए। जिसमें कई नामी लोगों के नाम भी शामिल थे।