Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Akshara Singh के इवेंट में जमकर मचा बवाल, गुस्साई भीड़ ने बरसाए पत्थर, बाल-बाल बचीं भोजपुरी एक्ट्रेस?

Akshara Singh Aurangabad Concert भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बिहार के औरंगाबाद के दाउद नजर में एक इवेंट का हिस्सा बनीं। इस कार्यक्रम में देर से पहुंचने की वजह से मौके पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बदले में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Thu, 18 Jan 2024 02:39 PM (IST)
Hero Image
अक्षरा सिंह के इवेंट में कटा हंगामा (Photo Credit-Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Akshara Singh Concert Ruckus: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक माने जाते हैं। अक्सर उनसे जुड़ी खबरों का बाजार काफी गर्म रहता है। लेकिन इस बीच अक्षरा सिंह को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकारी काफी हैरानी होने वाली है।

बताया जा रहा है कि बिहार औरंगाबाद के दाउद नगर में अक्षरा सिंह एक इवेंट के दौरान जमकर बवाल मचा है, जिसके चलते बेकाबू भीड़ ने खूब पत्थरबाजी की है और बदले में पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा है।

अक्षरा सिंह के इवेंट में खूब हुआ हंगामा

मिली जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को अक्षरा सिंह दाउद नगर में एक शोरुम के उद्घाटन में शामिल होने के लिए पहुंची है। अक्षरा सिंह के आने की खबर जैसे ही सूबे में फैली तो भारी तादाद में उनके फैंस का जमावड़ा लग गया है।

लेकिन हुआ ये कि इस इवेंट में अक्षरा सिंह करीब फ्लाइट लेट होने की वजह से 18 घंटे देरी से पहुंची और सर्दी के मौसम में इतनी देर से उनका इंतजार कर रहे फैंस भी गुस्से में आ गए है। बताया जा रहा है कि जैसे अक्षरा सिंह दाउद नगर पहुंची तो उन्होंने कुछ गाने गाए और अपने फैंस को एंटरटेन किया।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

लेकिन थोड़ी देर बाद इस इवेंट का माहौल बदल गया और एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने की वजह से फैंस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और जो लोग पहले से ही गुस्से में थे, उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज कर एक्शन लेना पड़ा।

बाल-बाल बचीं अक्षरा सिंह

इवेंट में कटे बवाल में अक्षरा सिंह बाल-बाल बची हैं। पत्थरबाजी होता देख उनकी टीम और मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने एक्ट्रेस को कवर किया और इस हंगामे से उनको बचाया। अक्षरा के कार्यक्रम में हुई इस घटना को लेकर सुर्खियों काफी तेज हैं, हालांकि इस मामले पर अभी तक भोजपुरी अदाकारा की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: पवन-खेसारी की दोस्ती.. समर को हथकड़ी.. अक्षरा की ट्रोलिंग, भोजपुरी इंडस्ट्री में इस साल इन घटनाओं ने छोड़ी छाप