अक्षय कुमार को कभी फोन मत करना, बस इन तीन लोगों का कॉल रिसीव करते हैं
इस साल सबसे पहले उनकी 2.0 रिलीज़ होने वाली है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म में वो विलेन हैं। फिल्म 29 नवंबर को आ रही है।
मुंबई। अक्षय कुमार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ़ में अलग मिज़ाज के लिए जाने जाते हैं। बहुत से ऐसे काम करते हैं जो आमतौर को चर्चा का विषय बन जाते हैं। उनसे मिलना तो दूर, कई सारे करीबी और इंडस्ट्री के लोग तो फोन से भी उनसे संपर्क नहीं कर पाते।
वैसे कर के करेंगे भी क्या? क्योंकि अक्षय कुमार तो किसी का फोन भी नहीं उठाते। ये बात ख़ुद अक्षय कुमार ने कबूली है। हाल ही में अक्षय कुमार, करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में गए थे। उनके साथ रणवीर सिंह भी थे। इस दौरान अक्षय ने अपनी दिनचर्या के साथ कुछ आदतों को भी बताया। ये सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार तड़के उठ जाते हैं और देर रात तक नहीं जागते। रात की पार्टियों में नज़र नहीं आते।
इस दौरान शो में अक्षय ने बताया कि वो हमेशा से ही डिसिप्लीन में रहते हैं और किसी भी काम के वक्त अपने को उससे अलग नहीं होने देते। अक्षय ने बताया कि वो बहुत ही कम फोन उठाते हैं। लेकिन ऐसे तीन लोग हैं जिनका फोन वो किसी भी वक्त उठा सकते हैं। वो कोई भी काम कर रहे हों लेकिन तीन महिलाओं के फोन वो कभी भी इग्नोर नहीं करते। अक्षय कुमार ने बताया कि अपनी माँ, पत्नी ट्विंकल और मैनेजर जेनोबिया का फोन वो हमेशा रिसीव करते हैं। शो के दौरान कई सारे फनी मोमेंट्स भी आये।
अक्षय के सामने जब ये सवाल आया कि अपनी पत्नी ट्विंकल को छोड़ कर वो सबसे अधिक हॉट अभिनेत्री किसे मानते हैं। इस पर अक्षय ने कहा दीपिका पादुकोण। बगल में बैठे रणवीर सिंह का चेहरा देखने लायक था। अक्षय कुमार इन दिनों हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। इस साल सबसे पहले उनकी 2.0 रिलीज़ होने वाली है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म में वो विलेन हैं। फिल्म 29 नवंबर को आ रही है। उसके अलावा अगले साल वो केसरी में भी दिखाई देंगे, जो बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: Kedarnath Teaser: सारा अली खान ने पहली ही झलक में कर दिया OMG वाला काम