Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नींद भरी आंखों के साथ पापा Ranbir Kapoor की गोद में नजर आईं Raha, दादी ने चूमा तो चहक उठी बेबी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर (Raha Kapoor) मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। डेढ़ साल की राहा की एक छोटी सी झलक मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपूर फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा गया। पापा की गोद में राहा ने सभी का ध्यान खींचा।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 26 Sep 2024 08:23 AM (IST)
Hero Image
राहा की क्यूट वीडियो हुआ वायरल (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा (Raha Kapoor) इस समय बॉलीवुड किड्स में सबसे प्यारा बच्चा है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है। राहा की पॉपुलैरिटी उनके बड़े होने के साथ साथ और भी बढ़ रही है। राहा के चेहरे का सबसे बड़ा अट्रैक्शन उनकी प्यारी आंखे हैं। इसके अलावा वो खूबसूरती में मम्मा आलिया की पूरी टू कॉपी हैं। हर कोई इस प्यारे से बच्चे की एक झलक पाने को तरसता है।

पेरिस फैशन वीक से लौटा परिवार

हाल ही में आलिया पेरिस फैशन वीक से वापस लौटी हैं जहां उन्हें अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ नीतू कपूर भी थीं। एयरपोर्ट पर बाहर निकलते वक्त का उनका एक वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अलग-अलग गाड़ियों में बैठने के लिए जाते समय नीतू कपूर अपनी पोती राहा कपूर को किस करती नजर आईं। आलिया भट्ट का पेरिस फैशन वीक में हौसला बढ़ाने के लिए उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था।

यह भी पढ़ें: दादी को देख Raha Kapoor की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, एयरपोर्ट पर ही करने लगीं चिट-चैट, प्यारी आवाज ने जीता दिल

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

राहा का क्यूट लुक हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डैडीज गर्ल राहा पापा रणबीर कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। जैसे ही नीतू कपूर राहा के पास पहुंचती हैं वो एक्साइटेड हो जाती हैं। इसे देखकर ये लग रहा है कि राहा अपनी दादी से भी बहुत प्यार करती हैं। ये वीडियो इतना वायरल है कि फैंस कई सारे इमोजी बनाकर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। इससे पहले भी राहा का एक वीडियो वायरल हुआ था जब वो अपनी दादी को देखकर ताली बजाते और उनसे बात करते हुए कैमरे में कैद हुई थीं।

आलिया भट्ट ने ऐश्वर्या राय, केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया सहित अन्य लोगों के साथ पेरिस फैशन वीक का डेब्यू किया। ये सभी फैशन ब्रांड कंपनी, लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं। अन्य एक्ट्रेसेज और मॉडल कई सालों से लॉरियल के लिए रैंप वॉक करते आ रहे हैं,आलिया के लिए यह उनका डेब्यू था।

यह भी पढ़ें: बेटी Raha Kapoor के मुंह से ये पहला शब्द सुनकर Ranbir Kapoor को लगा था झटका, आलिया से हुई थी खूब लड़ाई