Move to Jagran APP

'जिगरा' की कंट्रोवर्सी के बीच Alia Bhatt ने शेयर की पर्दे के पीछे की तस्वीरें, खून से सनी आईं नजर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब तक उनकी जितनी भी मूवीज रिलीज हुई हैं सभी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन ही किया है। हालांकि दशहरा पर रिलीज हुई जिगरा मूवी को लेकर लोगों में वह उत्साह नजर नहीं आ रहा है। इस बीच आलिया ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 22 Oct 2024 12:58 PM (IST)
Hero Image
'जिगरा' के सेट से आलिया भट्ट. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट की जब भी कोई फिल्म अनाउंस होती है, उसके पोस्टर व गानों को सुनने के बाद उसके हिट होने की गारंटी तेज हो जाती है। पिछले साल रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर कुछ ऐसा ही था। वहीं इस दशहरा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'जिगरा' का इसके उलट नजारा देखने को मिला है। 

'जिगरा' को लेकर है कंट्रोवर्सी

जिगरा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर लंबे समय से कंट्रोवर्सी बनी हुई है। एक्टर-प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार ने मेकर्स पर फिल्म के आंकड़ों के साथ हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक सिनेमाहॉल से तस्वीर शेयर कर बताया कि जिगरा के लिए सीटें खाली जा रही हैं, तो फिर आलिया की फिल्म जो कलेक्शन कर रही है, वह भी कैसा कर पा रही है। इसी को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और उनके बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की Jigra के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर वसन बाला ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं चल पाई फिल्म

आलिया ने शेयर की पर्दे के पीछे की तस्वीरें 

दिव्या ने 'जिगरा' मेकर्स पर उनकी फिल्म 'सावि' का कॉन्सेप्ट चुराने का भी आरोप लगाया। इस कंट्रोवर्सी के बीच आलिया भट्ट ने जिगरा फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसे अपनी जिगरा जर्नी का नाम दिया है। पहली तस्वीर में आलिया को कार में एंटर करते और कैमरे को देखते हुए स्माइल करते देखा जा सकता है।

दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस को सीरियस लुक में देखा जा सकता है।

इसके बाद उन्होंने जिगरा फिल्म के लिए कराए गए फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है। इसमें वेदांग रैना भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। 

इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह खून से सने मेकअप में नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह बास्केटबॉल खेलती देखी जा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने शूट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

'अल्फा' है अगली फिल्म

आलिया भट्ट अब शरवरी वाघ के साथ अल्फा फिल्म में नजर आएंगी। वह हाल ही में कश्मीर से इस फिल्म की शूटिंग कर मुंबई लौटी हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: ये क्या हो गया! वीकेंड पर 'जिगरा' और 'विकी विद्या' के बीच कांटे की टक्कर, किसने मारी बाजी?