Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Brahmastra: नागार्जुन के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज, लोग बोले-अब साथ में प्रमोशन करो

Brahmastra मास एक्टर नागार्जुन आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हर कोई उन्हें बर्थडे की विशेष दे रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट ने भी अपने ब्रह्मास्त्र को स्टार के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Mon, 29 Aug 2022 03:15 PM (IST)
Hero Image
alia bhatt wrote heartfelt not for superstar nagarjuna 63rd birthday with the bts picture. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन 29 अगस्त 2022 को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। मास एक्टर के जन्मदिन पर हर कोई उनके लिए प्यार भरे मैसेज और पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इसी कड़ी में 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर सुपरस्टार नागार्जुन और रणबीर कपूर के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने अपने को-स्टार नागार्जुन के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है। दोनों को एक फ्रेम में देखकर लोग उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

आलिया भट्ट ने नागार्जुन के जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

आलिया भट्ट ने नागार्जुन के जन्मदिन पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान का है। इस तस्वीर में नागार्जुन बड़े ही प्यार से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ मीडिया कैमरा के लिए पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार नागार्जुन के साथ इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई नागार्जुन सर। यह मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रहेगी कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला है।

— Alia Bhatt (@aliaa08) August 29, 2022

आलिया भट्ट और नागार्जुन से लोगों ने साथ में फिल्म प्रमोशन करने की गुजारिश की

आलिया भट्ट के नागार्जुन के जन्मदिन पर डाले गए इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों ही सुपरस्टार्स से ये रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन एक साथ करें। एक यूजर ने लिखा, 'प्रमोशन स्टार्ट करवा दो भाभी'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों साथ में प्लीज इस फिल्म का प्रमोशन करो। अन्य यूजर ने लिखा, 'आप लोग फिल्म का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे हैं'।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'

ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे, तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अयान मुखर्जी की फिल्म में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण का कैमियो होगा।