Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अल्लू अर्जुन/Allu Arjun

Allu Arjun Biography In Hindi आज की तारीख में अल्लू अर्जुन सफलता का दूसरा नाम है। उनके होने मात्र से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर माना जाने लगता है। अल्लू अर्जुन कॉन्ट्रोवर्सी और अफेयर से कोसों दूर एक परफेक्ट फैमिली मैन की तरह जिंदगी गुजर रहे हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeeUpdated: Fri, 07 Apr 2023 03:44 PM (IST)
Hero Image
Allu Arjun Biography in Hindi, Allu Arjun Family, Allu Arjun Wife, Allu Arjun Father

Allu Arjun Biography: अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्मों के सबसे पॉपुलर अभिनेताओं की लिस्ट में टॉप पर विराजमान है। इनकी हर फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। साल 2022 में आई पुष्पा द राइज के बाद अल्लू अर्जुन एक पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। दर्शकों को पर्दे पर अल्लू अर्जुन का स्टाइल, दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग बेहद पसंद आता है।

अल्लू अर्जुन का परिवार एवं प्रारंभिक जीवन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी ब्वॉय और हैंडसम मैन अल्लू अर्जुन का जन्म चेन्नई शहर में 8 अप्रैल 1982 को हुआ। उनके पिता, अल्लू अरविंद एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं। अल्लू अर्जुन ने 1985 में फिल्म विजेता में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया, जब वह तीन साल के थे। सत्रह साल बाद, अल्लू अर्जुन ने सुरेश कृष्ण की 2001 की फिल्म डैडी में गोपी, एक नर्तकी के रूप में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

अल्लू अर्जुन के दादा जी अल्लू रामलिंगय्या भी फिल्म से जुड़े थे। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में कॉमेडी अभिनेता के तौर पर काफी समय तक काम किया था। इसके अलावा अल्लू के दो भाई हैं उनका नाम शिरीष और इनके दूसरे भाई का नाम अल्लू वेंकटेश है। इनकी मां एक हाउस वाइव हैं। फैंस प्यार से अभिनेता को 'बनी' कह कर भी बुलाते हैं।

अल्लू अर्जुन की शिक्षा

चेन्नई में स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल से अल्लू अर्जुन ने अपनी प्रारंभिक पूरी की। अपनी प्रारंभिक एजुकेशन इस स्कूल से करने के बाद ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए अल्लू अर्जुन हैदराबाद चले गए और उन्होंने हैदराबाद जाने के बाद एमएसआर कॉलेज में एडमिशन लिया और वहीं से इन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज में ही अल्लू अर्जुन ने मार्शल आर्ट और जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ली।

इस फिल्म से शुरू किया करियर

अभिनेता के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने दो पुरस्कार भी जीते थे। फिल्म आर्या ने उन्हें दर्शकों के बीच और भी पॉपुलर बना दिया। इसके बाद अल्लू अर्जुन ने पलटकर नहीं देखा और एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। वीरता : द पॉवर, आर्य की प्रेम प्रतिज्ञा, अंतिम फैसला, वीरता : द पॉवर, मैं हूं लकी: द रेसर इनकी हिट फिल्मों में से एक हैं।

अल्लू अर्जुन की पत्नी, बच्चे

तेलंगाना के एक बड़े बिजनेसमैन चंद्रशेखर रेड्डी की बेटी स्नेहा रेड्डी से अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में 6 मार्च को हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। स्नेहा से इनकी मुलाकात एक शादी में हुई थी। ये मुलाकात जल्द ही दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में। आखिर में दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया और अब ये बेटे अयान और बेटी अरहा के माता-पिता है।

आज की तारीख में अल्लू अर्जुन सफलता की गारंटी का नाम है। उन्हें अगर फिल्म में लिया तो उसके ब्लॉकबस्टर होने की पूरी उम्मीद है। अल्लू अर्जुन को अपनी फिल्म में बतौर अभिनेता लेने के लिए इनके घर पर डायरेक्टर की भीड़ लगी रहती है।