Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Allu Arjun: 'पुष्पा' फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, इस केस में बढ़ी मुश्किलें

FIR Against Allu Arjun अल्लू अर्जुन एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने भ्रामक प्रचार यानी ऐड में गलत जानकारी देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Sat, 11 Jun 2022 08:34 AM (IST)
Hero Image
FIR Against Pushpa: the rise star Allu Arjun

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ के मेगास्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा: द राइज की रिलीज के बाद एक पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि फैंस अभी से पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर हैं। कई ब्रांड्स ने उन्हें एंडोर्समेंट के लिए साइन किया है। इसी बीच अल्लू अर्जुन एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने भ्रामक प्रचार यानी ऐड में गलत जानकारी देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

दरअसल, अल्लू अर्जुन ने 6 जून को IIT और NIT के रैंकर्स के बारे में जानकारी देते हुए श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के एक ऐड को प्रमोट किया था। अब इस पर सोशल वर्कर कोठा उपेंद्र रेड्डी ने आरोप लगाया है कि यह ऐड भ्रामक है और समाज को गलत जानकारी देता है। सामाजिक कार्यकर्ता ने अंबरपेट पुलिस के पास अल्लू अर्जुन के खिलाफ झूठी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है और इस केस में कार्रवाई की भी मांग की है।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

बता दें कि इससे पहले रैपिडो कंपनी के एक प्रचार पर टीएसआरटीसी ने आरोप लगाया था कि उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। टीएसआरटीसी के CEO वीसी सज्जनार ने बाइक टैक्सी ऐप रैपिडो और अल्लू अर्जुन को भी चेतावनी दी थी कि वो उन्हें कानूनी नोटिस भेजेंगे। तो वहीं अल्लू अर्जुन पहले भी जोमैटो को एंडोर्स करने के लिए विवादों का सामना कर चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

हाल ही में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी  स्नेहा रेड्डी और बच्चों अल्लू अयान और अल्लू अरहा के साथ विदेश से छुट्टियां बिताकर वापस लौटे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वेकेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं थीं। लोगों को अपने फेवरेट स्टार का ये फैमिली मैन वाला अंदाज काफी पसंद आया था।