Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Asia Cup 2022 के बीच वसीम अकरम का बड़ा एलान, फवाद खान के साथ कर रहे फिल्म डेब्यू, जानें डिटेल्स

बॉलीवुड में ऐ दिल है मुश्किल में आखिरी बार दिखे फवाद खान लॉलीवुड यानी कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। अब वह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ फिल्म MBG में दिखेंगे। वसीम इसी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करेंगे।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 04:46 PM (IST)
Hero Image
Symbolic Image of Ex Pakistani Cricketer Wasim Akram

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के फैंस के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट की दुनिया में अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा देने वाले वसीम अक्रम अब एक्टिंग में भी हाथ आजमाने के तैयार हैं। अगले वर्ष में उनकी लॉलीवुड यानी कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप रेटेड एक्टर फवाद खान के साथ पहली फिल्म रिलीज होगी। बता दें कि फवाद खान इस वक्त इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। जहां पिछले दिनों फवाद खान ने 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' का ट्रेलर रिलीज किया था, वहीं अब वह वसीम अक्रम के साथ MBG (मनी बैक गारंटी) के लिए कोलैबोरेट करेंगे। दोनों ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म को फैसल कुरैशी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि, टीजर 9 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले वर्ष रिलीज होगी। 

बड़े पर्दे पर नजर आएंगे वसीम अकरम

फवाद खान और वसीम अकरम मच अवेटेड फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह पहली बार होगा जब वसीम अकरम के एक्टिंग की दुनिया में अपना दमखम दिखाएंगे। वैसे तो कैमरा फेस करना वसीम अकरम के लिए नई बात नहीं है। इससे पहले वह बतौर होस्ट कई पाकिस्तानी शो कर चुके हैं। लेकिन, अदाकारी में वह कितने माहिर हैं, इसका खुलासा तो 21 अप्रैल, 2023 को होगा, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Wasim Akram (@wasimakramliveofficial)

यह होगी फिल्म की स्टार कास्ट

फवाद खान और वसीम अकरम के अलावा फिल्म में शनायरा अकरम, मिकल जुलफिकर, आयशा ओमर, जावेद शेख, जॉन रैंबो, गोहर रशीद, हीना दिलपैजर, शयान खान, मणि, किरण मलिक, अली सफीना, मरहूम अहमद बिलाल, अदनान जफर, शफत अली और अदकस वसीम हैं। 

फवाद खान की झोली में है कई बड़े प्रोजेक्ट्स

फवाद खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' मूवी में माहिरा खान के अपोजिट नजर आएंगे। यह पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, जो कि अगले महीने अक्टूबर में रिलीज हो रही है। ट्रेलर फैंस के बीच जबरदस्त हिट है। इसे सिर्फ पाकिस्तानी फैंस ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान की आवाम भी पसंद कर रही है। द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट के अलावा फवाद के पास नीलोफर मूवी भी पाइपलाइन में है।