Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फेसबुक से जुड़े अमिताभ

सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर सक्रिय होने के बाद अमिताभ बच्चन अब फेसबुक पर आ गए हैं। फेसबुक पर आते ही बिग बी को करीब 8 लाख लोगों ने लाइक कर लिया। इससे अमिताभ बहुत खुश भी है।

By Edited By: Updated: Tue, 21 Aug 2012 04:21 PM (IST)
Hero Image

मुंबई। सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर सक्रिय होने के बाद अमिताभ बच्चन अब फेसबुक पर आ गए हैं। फेसबुक पर आते ही बिग बी को करीब 8 लाख लोगों ने लाइक कर लिया। इससे अमिताभ बहुत खुश भी है।

अमिताभ ने फेसबुक से जुड़ने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, यिप्पी। मैं फेसबुक से जुड़ गया और मात्र आधे घंटे में करीब 8 लाख लोगों ने मेरे पेज को लाइक किया है। दोस्तो लाइक करते रहो। फैंस से मिले रेस्पॉन्स से बिग बी भी काफी खुश हैं।

फेसबुक पेज पर बिग बी की आने वाली फिल्मों की जानकारी के अलावा, उनके विडियो और उनकी एक्सक्लूसिव पर्सनल तस्वीरें भी हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किए अपने वेलकमिंग वीडियो में कहा दोस्तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं फेसबुक से जुड़ गया हूं जिस तरह से डिजिटल दुनिया आगे बढ़ रही है, वह अविश्वसनीय है।

उनके फेसबुक पेज से अब तक 784,032 लोग जुड़ चुके हैं और 80 हजार से अधिक लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। लगभग हर दिन ब्लॉग लिखने वाले, ट्वीट करने वाले अमिताभ ने कहा कि इस बेहतरीन माध्यम के जरिए उनके फैंस यह जान सकेंगे कि उनके विचार क्या हैं, वह कहां जाते हैं, क्या करते हैं और उन्हें क्या करना पसंद है।

फेसबुक के यूजर्स ने अमिताभ का दिल खोलकर स्वागत किया है। उनके फेसबुक से जुड़के वीडियो को अब तक 3074 लोगों ने लाइक किया है और 853 लोगों ने अपने कॉमेंट्स में उनका स्वागत किया है। इस वीडियो को अब तक 568 लोग शेयर कर चुके हैं।

बिग बी ट्विटर पर भी बहुत लोकप्रिय हैं और उनके 33 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर हैं। उन्होंने अब तक 15200 ट्वीट किए हैं। अमिताभ के अलावा बॉलिवुड के टाइगर सलमान खान, किंग खान शाहरुख, खिलाडि़यों के खिलाडी अक्षय कुमार और रितिक रोशन भी फेसबुक पर मौजूद हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर