Move to Jagran APP

Amrapali Dubey ने निरहुआ के लिए गाया ये रोमांटिक सान्ग, वीडियो देख काजल राघवानी बोलीं- OMG

निरहुआ और आम्रपाली के अवाला एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी इसी गाने पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस फ्लावर प्रिंट शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। साथ ही वह गाने के बोल को कॉपी करते हुए झूला झूलते हुए एक्टिंग कर रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Wed, 05 May 2021 01:13 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit - Dinesh Lal Yadav Instagram Video Screenshot
नई दिल्ली, जेएनएन। जुबली स्टार ​दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। निरहुआ ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। निरहुआ ने  वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री की लगभग सभी एक्ट्रेस संग ​स्क्रीन शेयर किया है लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑस्क्रीन भी खूब धमाल मचाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहते हैंं इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। उनक इस वीडियो में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

दिनेश लाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वडियो में दिनेश और आम्रपाली बॉलीवुड का फेमस गाना 'देखने वालों ने क्या-क्या नहीं देखा होगा' गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक तरफ जहां निरहुआ अपने मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं आम्रपाली सिंपल लुक में दिख रही हैं। वहीं खुले बालों में वह बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन वाकई देखने लायक हैं। दोनो के इस वडियो को न​ सिर्फ फैंस बल्कि भोजपुरी सितारों ने भी कॉमेंट और लाइक किया है। 

 

निरहुआ और आम्रपाली के इस वीडियो पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने कमेंट किया है। काजल ने कमेंट करते हुए क्यूट वीडियो ​पर  लॉफिंग इमोजी संग लिखा,'ओह एमजी!' काजल के अलावा एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लिखा, 'क्यूट शानदार वीडियो।' फैंस दोनों के एक्सप्रेशन की तारीफ करते हुए हार्ट, फ्लावर और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

आपको बता दें निरहुआ और आम्रपाली के अवाला एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी इसी गाने पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस फ्लावर प्रिंट शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। साथ ही वह गाने के बोल को कॉपी करते हुए झूला झूलते हुए एक्टिंग कर रही हैं। वीडियो में अक्षरा वाकई बहुत क्यूट लग रही हैं।