Move to Jagran APP

Amrish Puri के लिए फुटपाथ पर बैठे रहते थे फैंस, एक दिन में मिलती थीं 50-60 चिट्ठियां, बीवी हो गई थीं पजेसिव

मिस्टर इंडिया के मोगैंबो अमरीश पुरी (Amrish Puri Birthday) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा निभाये गये किरदार आइकॉनिक रहें। उनके डायलॉग्स आज भी उतने ही तरोताजा लगते हैं। यूं तो पर्दे पर वह खलनायक बनकर हीरो के छक्के छुड़ाये फिर भी उनके लिए ही फैंस के बीच दीवानगी रही। चलिए आपको उनके फैन से जुड़े दिलचस्प किस्से बताते हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Published: Fri, 21 Jun 2024 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2024 05:00 PM (IST)
अमरीश पुरी की फैन फॉलोइंग से दंग हो गई थीं बीवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Amrish Puri Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के कई बड़े खलनायक बड़े पर्दे पर जनता की रूह कंपाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे विलेन हैं जिन्होंने भले ही पर्दे पर बेहतरीन खलनायिकी निभाई हो लेकिन जनता के दिलों में उन्होंने सिर्फ राज ही किया है। इस लिस्ट में आते हैं अमरीश पुरी।

22 जून 1932 को पंजाब के नौशेरा में जन्मे अमरीश पुरी ने अपने 30s के आखिरी में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। शिमला के बीएम कॉलेज में पढ़ाई के बाद वह RSS यूथ विंग के लीडर बन गये। फिल्मों में आने से पहले अमरीश ने शादी कर ली। उन्होंने 1957 में उर्मिला दिवेकर से शादी की और दो बच्चे नम्रता व राजीव हुए।

Amrish Puri

फोटो क्रेडिट- एक्स (फिल्म हिस्ट्री पिक्स)

एक्टिंग से पहले किया ये काम

कहते हैं कि पैशन को फॉलो करने की कोई उम्र नहीं होती है। अमरीश पुरी के साथ भी कुछ ऐसा ही था। वह मुंबई आये तब उन्होंने एम्पलॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ESIC) में काम किया। मगर उनका दिल एक्टिंग में ही लगा था। उन्होंने सालों तक कोशिश करने के बाद 38 साल की उम्र में फिल्म प्रेम पुजारी (1970) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, शायद ही आपको पता हो कि फिल्मों में आने से पहले ही वह एक पॉपुलर स्टेज एक्टर बन चुके थे। 

यह भी पढ़ें- जानें क्यों अमरीश पुरी से डरते थे Karan Johar, खुद सुनाया 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का वो किस्सा

Amrish Puri Movies

फोटो क्रेडिट- एक्स (फिल्म हिस्ट्री पिक्स)

विलेन बनकर छाये अमरीश पुरी

अमरीश पुरी ने 35 साल के करियर में कई तरह के किरदार निभाये हैं, लेकिन उन्हें लोकप्रियता खलनायक की भूमिका से मिली। मिस्टर इंडिया, तहलका और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्मों में उन्होंने आइकॉनिक कैरेक्टर्स निभाये हैं। उनके कई डायलॉग्स आज भी पॉपुलर हैं। चलिए उनके बेहतरीन डायलॉग्स पर एक नजर डालते हैं... 

मोगैंबो खुश हुआ... मिस्टर इंडिया

डॉन्ग कभी रॉन्ग नहीं होता... तहलका

जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी... दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

जवानी में अक्सर ब्रेक फेल हो जाया करते हैं... फूल और कांटे

यहां तो सभी दिलजले हैं लाले... दिलजले

अमरीश पुरी के लिए फुटपाथ पर बैठते थे फैंस

खलनायक का किरदार दर्शकों पर इतना गहरा प्रभाव पड़ता है कि दर्शक उनसे नफरत करने लगते हैं, लेकिन अमरीश पुरी के साथ ऐसा नहीं था। खलनायिकी के बावजूद वह लोगों के दिलों में बसते थे। फैंस के बीच उनकी ऐसी दीवानगी थी कि लोग उनके घर के बाहर फुटपाथ पर बैठे रहते थे। एक बार उनके बेटे ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में कहा था- 

उन्हें हर दिन लगभग 50 से 60 चिट्ठियां मिलती थीं। कुछ फैंस हमेशा हमारे घर के बाहर फुटपाथ पर बैठे रहते थे ताकि उनकी एक झलक पा सकें। महिलाएं भी उन्हें चिट्ठियाँ लिखती थीं। बहुत सी महिलाएँ उनकी दीवानी थीं, लेकिन वह कोई युवा अभिनेता नहीं थे। जब उन्हें पहचान मिली, तब तक उनकी उम्र 45 साल हो चुकी थी।

अमरीश पुरी की बीवी हो गई थीं पजेसिव

अमरीश पुरी की दीवानगी देख, खासकर महिलाओं की बढ़ती फैन-फॉलोइंग से उनकी पत्नी उर्मिला काफी पजेसिव हो गई थीं। राजीव पुरी ने कहा था-

उन्हें इतना प्यार मिलता देख मेरी मां थोड़ी-बहुत पजेसिव हो गई थीं, लेकिन वह समझती भी थीं। वह उस उम्र में थे, जहां उन्हें पता था कि क्या सीखना है और क्या नहीं। वह सतर्क रहते थे। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में फरीदा जलाल के साथ उनकी भूमिका में रोमांस के कुछ रंग थे, लेकिन यह इक्वेशन उनकी उम्र को सूट करता था।

उनकी फीमेल को-स्टार्स उन्हें पसंद करती थीं, क्योंकि वह उनके प्रति बहुत प्रोटेक्टिव थे। वह हमेशा यह चेक करते थे कि वे उनके साथ कन्फर्टेबल हैं या नहीं। 

अमरीश पुरी की बेस्ट मूवीज (Amrish Puri Best Movies)

  • कोयला
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
  • नायक
  • मिस्टर इंडिया
  • गदर एक प्रेम कथा
  • करण अर्जुन
  • दिलजले
  • नगीना
  • घायल
  • परदेस
  • मुझसे शादी करोगी
  • फूल और कांटे
  • तहलका
  • इंडियाना जोन्स

12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी ने मात्र 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

यह भी पढ़ें- Mr. India: इस फिल्म से निकल पड़ी Anil Kapoor की लॉटरी, अमर हो गया अमरीश पुरी का ये डायलॉग


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.