Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anil Kapoor: गैराज में रहा परिवार, फिल्म सेट पर किया स्पॉटब्वॉय का काम, संघर्षों के बाद बने सिनेमा के 'नायक'

Anil Kapoor Birthday लोफर और नो एंट्री जैसी फिल्में बनाने वाले सुरिंदर कपूर के बेटे अनिल कपूर ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। मगर उनके लिए सिनेमा का नायक बनना आसान नहीं था। फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए अनिल कपूर ने खूब पापड़ बेले और कड़ी मेहनत के दम पर सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों से नवाजा।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 23 Dec 2023 06:30 PM (IST)
Hero Image
जानिए अनिल कपूर से जुड़ीं ये बातें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anil Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा में पिछले चार दशक से अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) उम्र के 67वें पड़ाव पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में जितने भी किरदार निभाए, उनमें जान फूंक दी। कभी नायक बनकर राजनीति का सच बताया तो कभी मिस्टर इंडिया बनकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

आप अनिल कपूर के फिल्मी करियर से तो अच्छी तरह वाकिफ होंगे, लेकिन उनकी जिंदगी के कुछ पन्ने ऐसे हैं, जिनसे आप अनजान होंगे। चलिए, आपको झकास एक्टर से जुड़े कुछ अनकहे किस्सों से से परिचित करवाते हैं।

अनिल कपूर ने इस फिल्म से किया डेब्यू

24 दिसंबर, 1956 को मुंबई के चेंबूर में जन्मे अनिल कपूर का परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है। उनके पिता सुरिंदर कपूर सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर थे। मगर उनका करियर ज्यादा नहीं चला। सुरिंदर कपूर जो न कर पाए, वो उनके बेटे अनिल कपूर ने कर दिखाया। अनिल ने पिता की विरासत को नई ऊंचाई दी। 

Anil Kapoor

अनिल कपूर ने साल 1979 में फिल्म हमारे तुम्हारे से डेब्यू किया था, जिसमें वह सिर्फ छोटे से रोल में दिखाई दिए थे। फिर साल 1980 में वह साउथ फिल्म वामसा वृक्षम में दिखाई दिए। शुरुआत में कुछ साउथ फिल्में करने के बाद अनिल को पहली बार लीड रोल1983 में आई हिंदी फिल्म वो सात दिन में मिला। इस फिल्म ने अनिल के अभिनय ने उनके लिए हिंदी सिनेमा के दरवाजे खोल दिये। 

यह भी पढ़ें- Anil Kapoor Birthday: तेजाबी किरदारों से सुलगती रही अभिनय की 'मशाल', ये 15 फिल्में बनी अदाकारी की मिसाल

राज कपूर के गैराज में रहा परिवार

भले ही आज अनिल कपूर सिनेमा के सुपरस्टार हैं, लेकिन अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने और उनकी फैमिली ने काफी दुख झेले हैं। कहा जाता है कि जब अनिल कपूर का परिवार पाकिस्तान से मुंबई आया तो उनके सिर पर छत नहीं थी। तब राज कपूर ने उन्हें पनाह दी। उनका परिवार, राज कपूर के गैराज में रहा करते थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई में ही एक घर किराए पर लिया और परिवार के साथ वहां सेटल हो गए। 

Anil Kapoor Movie

खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि उनके माता-पिता वहां रहे थे। उस वक्त उनका जन्म नहीं हुआ था। बॉलीवुड बबल संग बातचीत में अनिल ने यह भी कहा था कि वह स्पॉटबॉय के रूप में काम कर गुजारा करते थे। वह सेलिब्रिटीज को एयरपोर्ट से लेकर शूट के लिए लोकेशन पर छोड़ने समेत कई काम किया करते थे। तभी उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर बना दिया गया और फिर उन्होंने अभिनय का पाठ सीखा।

नायक के लिए नहीं थे पहली पसंद

नायक: द रियल हीरो, अनिल कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। साल 2001 में आई इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भी की थी। मगर क्या आप जानते हैं कि चीफ मिनिस्टर की भूमिका में खुद को पूरी तरह से ढालने वाले अनिल कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे।

Anil Kapoor birthday

जी हां, खुद अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनसे पहले ये रोल शाह रुख खान और आमिर खान को मिला था। मगर दोनों ने ही मूवी को ठेंगा दिखा दिया था और फिर अनिल की झोली में यह सुपरहिट फिल्म आ गिरी। 

अनिल कपूर कैसे बने मिस्टर इंडिया?

नायक की तरह मिस्टर इंडिया भी अनिल कपूर की झोली में बाय चांस गिरा था। दरअसल, शेखर कपूर ने इस फिल्म के लिए अनिल कपूर की जगह पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को कास्ट करना चाहा, मगर ऐसा हो न सका। फिर अनिल कपूर को यह फिल्म ऑफर की गई, जो उनकी आइकॉनिक फिल्मों में शामिल हो गई। 

Anil Kapoor Career

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर ने अपने शानदार काम के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। पुकार के लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा बेस्ट एक्टर और दिल धड़कने दो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। 

Anil Kapoor Awards

इस अभिनेत्री के साथ हिट रही अनिल कपूर की जोड़ी

अनिल कपूर ने यूं तो बी-टाउन की कई हसीनाओं के साथ काम किया, लेकिन श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ उनकी सबसे ज्यादा फिल्में हैं। दोनों ही हीरोइनों के साथ अनिल कपूर की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही। सबसे ज्यादा अनिल ने माधुरी के साथ काम किया। दोनों ने तेजाब, बेटा, पुकार और राम लखन समेत कुल 18 फिल्मों में काम किया है। अनिल कपूर ने हमारा दिल आपके पास है में टाइटल सॉन्ग और आई लव यू गाने को आवाज भी दी है।

यह भी पढ़ें- Anil Kapoor Video: ''नकली टाइगर आएंगे और जाएंगे,'' अनिल कपूर ने Salman Khan को बताया महानायक, वीडियो वायरल