Move to Jagran APP

Anil Kapoor Upcoming Movies: यशराज बैनर से अनिल कपूर ने कर ली तगड़ी डील, Pathaan 2 समेत इन मूवीज हुई एंट्री?

अनिल कपूर (Anil Kapoor) इंडस्ट्री के वो दिग्गज कलाकार हैं जो अपने दमदार अभिनय से किसी फिल्म में जान फूंक सकते हैं। मौजूदा समय में रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 को लेकर अनिल चर्चा में बने हुए हैं।इस बीच उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। उन्होंने यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Thu, 11 Jul 2024 01:34 PM (IST)
Anil Kapoor Upcoming Movies: यशराज बैनर से अनिल कपूर ने कर ली तगड़ी डील, Pathaan 2 समेत इन मूवीज हुई एंट्री?
जानिए अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्में (Photo Credit-X)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर  (Anil Kapoor) को हिंदी सिनेमा में करीब 4 दशकों से ज्यादा का समय बीत चुका है। बतौर कलाकार वह किसी भी फिल्म को हिट कराने का हुनर रखते हैं। लंबे अरसे से अपने दमदार अभिनय से वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। 

इस बीच अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्मों (Anil Kapoor Upcoming Movies) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यशराज प्रोडक्शन की स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्मों के लिए उन्होंने करार कर लिया है, जिनमें शाह रुख खान स्टारर पठान 2 (Pathaan 2) का नाम भी शामिल है। आइए इस मामले को डिटेल्स में जानते हैं। 

यशराज बैनर की इन फिल्मों में दिख सकते हैं अनिल 

अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार के तौर पर फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। किरदार चाहें कोई भी हो लेकिन वह अपनी अदाकारी का सौ प्रतिशत देते हैं। इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट में अनिल की आने वाली फिल्मों के लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें- जब Anil Kapoor ने पहली बार पर्दे पर बोला था 'झकास', 39 साल पहले आई फिल्म से है खास कनेक्शन

खबर के अनुसार अनिल कपूर ने यशराज प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया है। उन्होंने यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की फिल्में आलिया भट्ट की अल्फा, शाह रुख खान की पठान 2 और ऋतिक रोशन स्टारर वॉर 2 के लिए डील कर ली है। आने वाले समय में अनिल इन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे। 

पठान 2 में अनिल की मौजूदगी को लेकर बड़ा बज बन गया है। हालांकि अभी तक ये रिवील नहीं हुआ है कि इन मूवीज में अभिनेता की भूमिका क्या होने रहने वाली है। 

बिग बॉस ओटीटी 3 में अनिल बने होस्ट 

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की कमान इस बार अनिल कपूर संभाल रहे हैं। मौजूदा समयम में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट करने की वजह से अनिल लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो में दर्शकों को अनिल का झकास अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

ये भी पढ़ें- रोल के लिए Anil Kapoor ने जब दी थी 'झकास' मूंछों की कुर्बानी, फिर भी नहीं बनी बात, फ्लॉप हुईं दोनों फिल्में