Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anupam Kher Birthday: अनुपम खेर के करियर का 'सारांश' हैं ये 10 किरदार, 'डैडी' के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड

Anupam Kher बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं जिनके बिना हिंदी सिनेमा अधूरा सा लग सकता है। उन्होंने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्में की हैं और सभी किरदारों को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा। 7 मार्च को अनुपम खेर का बर्थ डे है। उनके स्पेशल डे पर एक नजर डालेंगे उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस पर जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Wed, 06 Mar 2024 07:01 PM (IST)
Hero Image
अनुपम खेर बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज और वर्सटाइल एक्टर अनुपम खेर ने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कॉमेडी, विलेन, सीरियस सभी तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर निभाया है। 7 मार्च को एक्टर का बर्थ डे है। इस मौके पर जानेंगे उनके कुछ चुनिंदा किरदारों को, जिसे देख आपको लगेगा इस रोल में अनुपम खेर से अच्छा और कोई एक्टर नहीं हो सकता था।

अनुपम खेर (Anupam Kher) का जन्म 7 मार्च, 1955 को शिमला में हुआ था। उनके पिता पुष्कर नाथ कश्मीरी पंडित और पेशे से एक क्लर्क थे। मां का नाम दुलारी खेर था, जो कि हाउसवाइफ थीं। शिमला में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद अनुपम ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से आगे की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने कुछ सालों तक थिएटर किया, जिसके बाद बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए वह मुंबई चले गए। इन किरदारों में जानिये उनकी फिल्मी जर्नी।

सारांश (1984)

'सारांश' अनुपम खेर की डेब्यू फिल्म थी। पहली ही फिल्म से वह फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने में कामयाब रहे थे। कमाल की बात ये है कि अनुपम ने डेब्यू मूवी में 65 साल के शिक्षक की भूमिका निभाई थी, जो अपने बेटे को खो देता है। इस मूवी के लिए अनुपम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मेयर पुरस्कार मिला था।

कर्मा (1986)

पहली फिल्म में बुजुर्ग पिता बनने के बाद दूसरी पिक्चर में अनुपम खेर ने निगेटिव रोल निभाया था। 'कर्मा' फिल्म में अनुपम ने डॉक्टर गैंग का किरदार निभाया था। दिलीप कुमार (Dilip Kumar), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जैकी श्रॉफ के यह अनुपम की पहली मूवी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

राम लखन (1989)

सुभाष घई के निर्देशन में बनी 'राम लखन' में अनुपम खेर ने एक बार फिर रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया था। इस बार वह हास्य किरदार में नजर आए थे। उनका रोल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के पिता देओधर शास्त्री का था। फिल्म सफल हुई और यह अनुपम खेर के स्टारडम को ऊंचाईयों पर ले गई।

डैडी (1989)

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी 'डैडी' 1989 में दूरदर्शन पर आई थी। यह पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की डेब्यू मूवी थी। अनुपम ने इस फिल्म में आनंद का किरदार निभाया था। मूवी में बेहतरीन एक्टिंग के लिए अनुपम को स्पेशल ज्यूरी का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

लम्हे (1991)

1991 में आई फिल्म 'लम्हे' में भी अनुपम ने कॉमेडी रोल किया था। यश चोपड़ा के डायरेक्शन में इस मूवी में अनुपम ने श्रीदेवी और अनिल कपूर के साथ अभिनय किया था। प्रेम के किरदार में अनुपम छा गए थे। इस मूवी के लिए अनुपम को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

1995 में रिलीज हुई इस सुपरहिट मूवी में अनुपम खेर ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के डैडी का रोल किया था। उनका किरदार कॉमेडी और फन लविंग डैडी का था। 

कुछ कुछ होता है (1998)

यह करण जौहर की डायरेक्टोरियल फिल्म थी। मूवी में अनुपम खेर का रोल कॉमेडियन का था, जो टीना (रानी मुखर्जी) के पिता हैं और उस स्कूल के प्रिंसिपल भी, जहां उनकी बेटी पढ़ती है। अनुपम खेर के आइकॉनिक रोल्स में से ये भी एक यादगार रोल है।

अ वेडनस-डे (2008)

'अ वेडनस-डे' में अनुपम खेर, नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी फिल्म थी। मूवी में अनुपम पुलिस कमिश्नर के रोल में थे। इस फिल्म के लिए अनुपम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (2019)

संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर ने प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। स्क्रीन पर उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने सराहा था। ऑडियंस ने भी अनुपम को इस रोल में पसंद किया था।

द कश्मीर फाइल्स (2022)

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के डायरेक्शन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित बने थे, जिनका परिवार कश्मीरी मुसलमानों के आतंक से पलायन के लिए मजबूर हो जाता है। फिल्म के लिए अनुपम को जी सिने का सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर की पोस्ट पर कंगना रनोट ने ली चुटकी, लिखा- 'मार्च में पैदा होने वाले सारे लोग...', छूटी यूजर्स की हंसी