Move to Jagran APP

'पंकज त्रिपाठी की कामयाबी से परेशान होंगे पंकज झा', 'विधायक जी' को अनुराग कश्यप ने किस बात पर दिया मुंहतोड़ जवाब?

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) जितना अपने काम के लिए जाने जाते हैं उतना ही कंट्रोवर्सी के लिए भी। हाल ही में उन्हें पचायत एक्टर पंकज झा ने स्पाइनलेस कहा था। पंकज झा ने उन पर कुछ आरोप लगाए थे जिसका अब डायरेक्टर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अनुराग कश्यप ने पंकज झा को गैंग्स ऑफ वासेपुर से रिप्लेस करने का कारण बताया।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Published: Wed, 12 Jun 2024 08:21 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2024 08:21 AM (IST)
पंकज झा और अनुराग कश्यप. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पंचायत' एक्टर पंकज झा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप को 'स्पाइनलेस' कहा था। उन्होंने डायरेक्टर के खिलाफ भड़ास निकालकर बताया था कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उन्हें सुल्तान का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) से रिप्लेस कर दिया गया। अब इस आरोप का अनुराग कश्यप ने पंकज झा को करारा जवाब दिया है।

अनुराग कश्यप ने दिया जवाब

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) खुद पर लगे आरोप का सटीक जवाब जरूर देते हैं। उन्होंने 'पंचायत 3' एक्टर पंकज झा द्वारा उन्हें पंकज त्रिपाठी से रिप्लेस किए जाने का सही कारण बताया। अनुराग कश्यप ने कहा कि पंकज झा अवेलेबल ही नहीं थे। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि पंकज झा उनके पसंदीदा एक्टर रहे हैं। उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है और आगे भी काम करने की इच्छा है।

'पंकज झा नहीं थे अवेलेबल'

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने उन पर लगे आरोप का असल कारण बताया।

उन्होंने कहा, ''मुझे पूरी तरह से याद नहीं कि क्या हुआ था। लेकिन हम 'द गर्ल इन येलो बूट्स' की शूटिंग कर रहे थे और वह (पंकज झा) पेंटिंग के लिए पुणे में ओशो के पास चले गए थे। हमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग स्टार्ट करनी थी और पंकज झा अवेलेबल नहीं थे।''

'पंकज त्रिपाठी के कामयाब होने से परेशान'

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि हमारा बजट टाइट था। हम उनका इंतजार नहीं कर सकते थे। अब वह सोच रहे होंगे कि 20 साल बाद वह पंकज त्रिपाठी बन सकते थे। वो शायद पंकज त्रिपाठी के बहुत कामयाब होने से अपसेट होंगे।

'उन तक पहुंच मुश्किल'

अनुराग कश्यप ने ये भी कहा कि वह पंकज झा के साथ आगे भी काम करना चाहेंगे, लेकिन यह है कि उनक तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें: स्टार्स के नखरों की वजह से बिगड़ता है फिल्म का बजट? अनुराग कश्यप ने मारा ताना बोले- एक कार तो सिर्फ उनके...


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.