Move to Jagran APP

बेटी वामिका संग स्पॉट हुए Anushka Sharma और विराट कोहली, लाडली की क्यूट वॉक-लम्बे बाल पर अटकी फैंस की निगाहें

Virat Kohli इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए न्यूयॉर्क में हैं। उनके साथ बीवी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके बच्चे वामिका व अकाय भी हैं। इस वक्त न्यूयॉर्क से अनुष्का विराट और वामिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में सबसे ज्यादा ध्यान स्टार कपल की नन्ही परी वामिका ने खींचा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Published: Sat, 08 Jun 2024 02:45 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2024 02:45 PM (IST)
बेटी वामिका के साथ दिखे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) चाहे लाख लाइमलाइट से दूर रहें, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं से उनकी कैंडिड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो ही जाते हैं। इन दिनों स्टार कपल की नन्ही परी वामिका (Vamika Kohli) इंटरनेट पर अपनी क्यूटनेस से कहर ढहा रही हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को शादी के चार साल बाद एक बेटी का स्वागत किया था। वामिका के जन्म को 3 साल हो गये हैं, लेकिन इसके बावजूद कपल अपनी लाडली को लाइमलाइट से दूर रखता है। दोनों बेटी की तस्वीरें भी कम ही शेयर करते हैं। हालांकि, कभी-कभी सोशल मीडिया पर उनकी लाडली की कैंडिड फोटोज या वीडियो सामने आते ही धूम मचा देते हैं। हाल ही में, कुछ ऐसा ही हुआ है।

न्यूयॉर्क में स्पॉट हुए अनुष्का और विराट

इन दिनों न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) चल रहा है। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ न्यूयॉर्क में हैं। मैच और प्रैक्टिस से फुरसत मिलने के बाद क्रिकेटर अपनी फैमिली को टाइम देना नहीं भूल रहे हैं। इस बीच न्यूयॉर्क के एक होटल से उनका अपनी बेटी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Anushka Virat Daughter Vamika

वामिका की क्यूट वॉक ने खींचा ध्यान

विराट कोहली के फैन पेज से शेयर किये गये एक वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी नन्ही परी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि स्टार कपल ने अपनी बेटी का एक-एक हाथ पकड़ रखा है और उसे चलाते हुए ले जा रहे हैं। व्हाइट टॉप और डेनिम जींस में वामिका क्यूट लग रही हैं। उनके लम्बे बाल चोटी में बंधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अकाय-वामिका संग न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिताते दिखे Anushka Sharma और विराट कोहली, इंटरनेट पर वायरल फोटो

वामिका की क्यूटनेस पर फिदा फैंस

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "कुछ दिन पहले टीम होटल में विरुष्का और वामिका स्पॉट हुए थे।" तीन साल की वामिका की क्यूट वॉक ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "उसका क्यूट वॉक।" एक और यूजर ने कहा, "बहुत क्यूट।" कुछ ने वामिका के क्यूट बाल को नोटिस किया। इस तरह लोग क्यूट वामिका पर प्यार लुटा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल फरवरी में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अकाय है। वामिका की तरह कपल ने अकाय को भी लाइमलाइट से दूर रखा है।

यह भी पढ़ें- 'जब हैरी मेट सेजल' फ्लॉप होने पर ऐसा था Imtiaz Ali का रिएक्शन, सालों बाद छलका निर्देशक का दर्द


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.