Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोलकाता दुष्कर्म मामले में Arijit Singh ने लगाई न्याय की गुहार, गाने के जरिए शेयर किया दर्द

अरिजीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। हाल ही में उन्होंने एक गाना रिलीज किया है। 9 अगस्त 2024 को आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद चल रहे विरोध प्रदर्शन को उन्होंने गाने के जरिए अपना समर्थन दिया है और न्याय की मांग की है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 29 Aug 2024 05:08 PM (IST)
Hero Image
अरिजीत सिंह ने गाने के जरिए मांगा न्याय

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कोलकाता में हुई निंदनीय घटना के बारे में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी आवाज उठाई। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गए है सिंगर अरिजीत सिंह का। उन्होंने अपने गाने के जरिए न्याय की गुहार लगाई है। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में लगातार आंदोलन चल रहा है।

लोगों को पसंद आ रहा अरिजीत का गाना

अरिजीत सिंह ने 'आर कोबे' गाने के माध्यम से न्याय मांगे है। आर कोबे का अर्थ है यह कब खत्म होगा। इस गाने को अरिजीत ने ही लिखा, गाया और कंपोज किया है। इसे उन्होंने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने को पिछले 24 घंटे में 3.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 3 मिनट के इस वीडियो में एक हाथ मुट्ठी बांधे दिखाया गया है जिसकी कलाई पर गाने का टाइटल लिखा है।

यह भी पढ़ें: Arijit Singh की आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे AI प्लेटफॉर्म्स, बॉम्बे हाई कोर्ट से सिंगर को मिली राहत

गाने के साथ शेयर किया नोट

वीडियो के साथ सिंगर ने एक लंबा नोट भी लिखा है। एक्टर ने लिखा,"9 अगस्त 2024 को कोलकाता में हुई इस घटना ने देश को अंदर तक हिलाकर रख दिया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक युवा ट्रेनी डॉक्टर की दर्दनाक हत्या ने पूरे भारत में विरोध की आग भड़का दी है। यह गीत न्याय के लिए पुकार है, यह उन अनगिनत महिलाओं के लिए विलाप है जो चुपचाप पीड़ा सहती हैं और बदलाव की मांग है।"

फैंस ने किया रिएक्ट

उन्होंने आगे कहा कि ये सिर्फ एक गाना नहीं है, अब एक्शन लेने का समय आ गया है। यह याद दिलाता है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। अरिजीत सिंह के इस गाने पर फैंस के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- अरिजीत सिंह उन कुछ सेलेब्रिटी में से एक हैं जो तब अपनी आवाज उठा रहे हैं जब पूरा बॉलीवुड चुप है। रिस्पेक्ट ब्रदर। एक अन्य ने कमेंट किया- सारे लोग ट्विटर पर ट्रेंड कर दो, इस गाने को सब तक पहुंचाओ।

यह भी पढ़ें: Sunidhi Chauhan ने अरिजीत सिंह को बताया म्यूजिक का स्टूडेंट, कहा - वो हर चीज को अपना लेते हैं