Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arjun Malaika: ब्रेकअप की अफवाह के बीच मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने किया ऐसा कमेंट, क्या सब है ठीक?

Arjun Malaika Breakup अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लगातार तूल पकड़ ही रही थीं कि इसी बीच अर्जुन ने अभिनेत्री के हाल ही में साझा किए गए इंस्टाग्राम वीडियो पर कमेंट कर उन अफवाहों को विराम दे दिया है। इन कमेंट्स को देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Sat, 26 Aug 2023 08:24 PM (IST)
Hero Image
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया वीडियो। (Photo Credit: Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। ऐसी खबरें तब उड़ान भरने लगीं, जब एक्ट्रेस ने अभिनेता के सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक और उस पर कमेंट करना बंद कर दिया।

साथ ही मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की बहनों और पिता को भी फॉलो करना बंद कर दिया, लेकिन अब इन सबके बीच अर्जुन कपूर ने आखिरकार इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट किया वीडियो

दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में मलाइका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है। इस कमेंट के बाद ये माना जा रहा है कि दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा है। मलाइका ने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने पैट कैस्पर के साथ एक वीडियो साझा किया।

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-

'इंटरनेशनल डॉग डे, मैं अपने शूट के दिनों को बिताने के लिए इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती। क्या इतना स्वाभाविक नहीं है? मेरा आज और हर दिन अपने सुपरस्टार, कैस्पर के साथ मना रही हूं'।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर ने किया कमेंट

जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, उसके बाद अर्जुन कपूर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा 'आपके जीवन का असली सितारा, कैस्पर'। इसके बाद एक्टर ने एक और कमेंट करते हुए लिखा 'हैंडसम ब्वॉय'।

लंबे समय से कर रहे हैं डेट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों कई कार्यक्रमों और वेकेशन पर भी एक साथ घूमते हुए नजर आते हैं। दोनों ने पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट साझा किए, जिसे देख हर किसी ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

कुशा ने अर्जुन संग अफेयर पर दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला(Kusha Kapila) ने भी अर्जुन के साथ उनके अफेयर की उड़ती खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी, जब कुशा का नाम अर्जुन से जोड़ा गया। उन्होंने कहा था, "हर समय मैं खुद के बारे में बकवास बातें सुनती हूं। बस मेरी मम्मी ये ना पढ़ लें। वरना उनकी सोशल लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी।"