Move to Jagran APP

Arjun Kapoor Boycott Memes: बॉलीवुड बायकॉट पर बोल बुरे फंसे अर्जुन कपूर, लोगों ने बनाए मीम्स, देख छूट जाएगी हंसी

Arjun Kapoor Boycott Memesअर्जुन कपूर वैसे तो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय सामने रखते हैं। लेकिन इस बार बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बोलना गुंडे एक्टर अर्जुन कपूर को काफी भारी पड़ा। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर न सिर्फ ट्रोल हुए बल्कि लोगों ने उन पर मीम्स तक बना दिए।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Thu, 18 Aug 2022 03:13 PM (IST)
Hero Image
Arjun Kapoor memes ek villain returns actor brutally trolled on social media. Photo Credit: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor Memes: बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के प्रति सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। जिस तरह से सोशल मीडिया पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के बाद अब रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' और तापसी की फिल्म 'दोबारा' को बायकॉट करने के ट्रेंड चला है उससे बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी घबराई हुई है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर एक इंटरव्यू में खास बातचीत की, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने एक्टर पर ऐसे-ऐसे मीम्स बनाए जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

अर्जुन कपूर के बायकॉट बयान पर लोगों ने बनाए मीम्स

अर्जुन कपूर के बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर बयान देने के बाद लोग उन्हें ना सिर्फ नेपोटिज्म किड बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं बल्कि ये भी गिनवा रहे हैं कि उन्होंने अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं लोग अर्जुन कपूर की फिल्मों पर ही नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ को लेकर भी मजाक उड़ाते हुए मीम्स बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का हैशटैग चलाकर लोगों ने उनके बॉलीवुड बायकॉट पर दिए गए बयान के बाद ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी है।

— Vaishnavi Gaur (@vaishnavigaur1) August 17, 2022

क्या था अर्जुन कपूर का बायकॉट बॉलीवुड पर बयान

हाल ही में अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू में बायकॉट बॉलीवुड पर बात करते हुए कहा था कि, 'मुझे लगता है कि हमने इस मामले में चुप्पी साधकर गलती की, लोग अब हमारी शराफत का फायदा उठाने लगे हैं। हमने ये सोचकर गलती कर दी कि हम नहीं बोलेंगे, हमारा काम बोलेगा। लेकिन मुझे लगता है कि हम लोगों ने बहुत बर्दाश्त कर लिया है और लोगों के लिए बायकॉट करना एक आदत सी बन गया है। मुझे लगता है कि अब हम सबको एकजुट होकर कुछ करना चाहिए। ये जो भी लोग हमारे बारे में लिख रहे हैं, हैशटैग्स चला रहा हैं, उन्हें रियलिटी नहीं पता है। जब सिनेमाघरों में कोई फिल्म चलती है तो वह इस लिए नहीं चलती कि हमारे सरनेम बड़े हैं, बल्कि इसलिए चलती है क्योंकि फिल्म अच्छी है। लेकिन अब ये सब बहुत ज्यादा हो रहा है, जोकि बिलकुल भी सही नहीं है'।

एक विलेन रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे इतने करोड़

अर्जुन कपूर की हाल ही में 'एक विलेन रिटर्न्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 29 जुलाई 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 62.63 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है।