Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arjun Kapoor: 11 साल की अनीशा का सहारा बने अर्जुन कपूर, एक्टर ने उठाई ये खास जिम्मेदारी

अर्जुन कपूर ने 11 साल की बच्ची अनीशा राउत के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अनीशा ने सपना देखा है कि वह देश के लिए क्रिकेट खेले और नाम रोशन करे। ऐसे में अब अर्जुन कपूर उनके लिए आगे आए है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 11 Apr 2023 04:46 PM (IST)
Hero Image
Arjun kapoor, Anisha, Arjun Kapoor Anisha, Entertainment News in Hindi

नई दिल्ली, जेएनएन।  Arjun Kapoor: देशभर में इन दिनो आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है। हर मोहल्ले में बच्चे से लेकर जवान तक शाम के 7 बजे के बाद टीवी और मोबाइल पर एक ही चीज देखते नजर आते हैं और वो है क्रिकेट।

भारत में क्रिकेट का नशा ऐसा लोगों के सिर चढ़कर बोलता है कि हर गली में एक धोनी और सचिन भी देखने को मिलते है। इसी बीच अब एक 11 साल की बच्ची अनीशा राउत ने भी ये सपना देखा है। अनीशा के इस सपने को पूरे करने के लिए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मदद का हाथ बढ़ाया है।  

मदद के लिए आगे आए अर्जुन कपूर

मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाली अनीशा राउत का सपना है कि वह देश के लिए क्रिकेट खेले और नाम रोशन करे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अर्जुन कपूर को जब अनीशा के संघर्ष के बारे में पता चला तो उन्होंने मदद करने का फैसला किया।

एक्टर उठाएंगे खेल का सारा खर्च  

खबरों के मुताबिक, अर्जुन कपूर अनीशा के 18 साल तक होने वाले ट्रेनिंग और इक्विपमेंट्स के खर्चे उठाएंगे। अनीशा सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानती हैं। वह महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेल चुकी हैं। अभी अनीशा महज 11 साल ही है। अनीशा रोजाना 8 घंटे क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए 80 किलोमीटर का सफर करती हैं।

अनीशा के पिता ने जताया आभार

अर्जुन कपूर की मदद के लिए अनीशा राउत के पिता प्रभात बहुत आभारी हैं। उनका कहना है कि ‘वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनने की महंगी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। अनीशा इंडिया कैप हासिल करना चाहती है। अनीशा के पिता ने अर्जुन कपूर की मदद को अनीशा के लिए वरदान बताया है। उनका कहना है कि इस मदद से उनके कंधों का वजन थोड़ा कम हो जाएगा।

एक्टर की आने वाली फिल्में

अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए ये। अब एक्टर जल्द फिल्म द लेडी किलर में नजर आएंगे। इसके अलावा ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आएंगे।  यह एक फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर है। इसमें अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।