Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arjun Kapoor ने अपने ‘एवर यंग’ चाचू अनिल कपूर को दी बर्थडे की शुभकामनाएं, देखें वीडियो

Anil kapoor Birthday अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर को 66वें बर्थडे पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं और एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें वो उन्होंने एंटी एजिंग के बादशाह की उपाधि से बुला रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Sat, 24 Dec 2022 09:01 PM (IST)
Hero Image
Arjun Kapoor wishes his Anti aging uncle Anil Kapoor on his birthday.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के एवर यंग मैन अनिल कपूर शनिवार को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई खास अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब उनके भतीजे और अभिनेता अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।   अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर के बर्थडे पर एक खास वीडियो शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

वीडियो में अनिल कपूर के अलग-अलग रूप को देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में वो दौड़ते हुए दिख रहे हैं और इस वीडियो को बैकग्राउंड में उनकी फिल्म का सॉन्ग हुआ छोकरा जवां रे सुनाई दे रहा है। साथ ही इस वीडियो को शेयर कर अर्जुन कपूर ने बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, एंटी एजिंग के बादशाह अनिल कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। मेरे चाचू सुपर हैं, चाचा मैं आपको बहुत प्यार करता हूं।  

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

सेलेब्स ने यूं किया रिएक्ट

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ-साथ वीडियो पर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका ने लिखा, दिग्गज और हमेशा कूल रहने वाले अनिल कपूर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं, अनिल कपूर ने भी इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Malaika

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

बात अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म कुत्ते में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक पुलिस कॉन्स्टेबल की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जो फैंस को खूब पसंद आया था। अर्जुन कपूर अभिनीत ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता दे लेडी किलर में भी नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार एक विलेज रिटर्न्स में भी नजर आने वाले हैं।   

इस फिल्म में नजर आएंगे अनिल कपूर

वहीं, बात अगर अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो बीते दिनों ही सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट के साथ काम पर लौटेंगी आलिया भट्ट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग