Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aryan Khan Birthday: सुहाना खान ने आर्यन खान को विश किया बर्थडे, दिखी भाई-बहन की मजबूत बॉन्डिंग

Aryan Khan Birthday सुहाना खान ने अपने भाई आर्यन खान के बर्थडे के मौके पर एक अनदेखी तस्वीर साझा कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। सुहाना से पहले उन्हें अनन्या पांडे ने भी बर्थडे विश किया है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sat, 12 Nov 2022 07:32 PM (IST)
Hero Image
Aryan Khan Birthday: Suhana Khan wished Aryan Khan on his birthday.

नई दिल्ली, जेएनएन। Aryan Khan Birthday: शाह रुख खान और गौरी खान के लाड़ले आर्यन खान अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है। अब आर्यन को उनकी बहन सुहाना खान ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।  

सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक अपने भाई के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं और आर्यन को अपना सबसे अच्छा दोस्त भी बताया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुहाना और आर्यन अपने डॉगी के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान आर्यन ने डॉगी को अपने गोद में उठाया हुआ है, जबकि सुहाना उसे सहलाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सुहाना ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं बड़े भाई और सबसे अच्छे दोस्त।

Suhana Khan

अनन्या पांडे ने भी दीं शुभकामनाएं

  

वहीं सुहाना से पहले आर्यन खान के बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा कर आर्यन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने अपने पहला सबसे अच्छा दोस्त भी बताया है। इस थ्रोबैक तस्वीर में नन्हें आर्यन खान बेहद क्यूट दिख रहे हैं।

द आर्चीज से डेब्यू करेंगी सुहाना खान

आपको बता दें, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वोवेरोनिका लोज, जबकि खुशी कपूर बेट्टी कपूर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। तो अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज के पेपर कॉमिक्स स्टैंडअलोन किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के किरदारों को लेकर आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

अगले साल रिलीज होगी सुहाना की डेब्यू फिल्म

जानकारी के अनुसार जोया अख्तर ने पिछले साल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। द आर्चीज कॉमिक्स के हिंदी रूपांतरण है, जो 60 के दशक में स्थापित म्यूजिकल लाइव-एक्शन पर बेस्ड होगी। इस फिल्म को जोया अख्तर, रीमा कागती और शरद देवराजन द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाया जा रहा है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म अगले साल, 2023 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं होंगे 'हेरा फेरी 3' का पार्ट