Move to Jagran APP

बोल्ड विषय पर बनी फिल्म ने भारत में पहली बार किया था 1 करोड़ का बिजनेस, रातों रात सुपरस्टार बने थे अशोक कुमार

आज के दौर में फिल्में हिट हुईं या फ्लॉप ये उसकी कमाई से आंका जाता है। इस लिहाज से भारतीय सिनेमा की पहली सुपरहिट फिल्म अशोक कुमार ने दी थी। अशोक कुमार उन अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने भारतीय फिल्मों में पहली बार खलनायक की भूमिका निभाई और छा गए। किस्मत सिनेमा में 1 करोड़ का बिजनेस करने वाली पहली फिल्म थी।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sat, 19 Oct 2024 05:58 PM (IST)
Hero Image
भारत की पहली 1 करोड़ी फिल्म किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक तरफ जहां अभी फिल्में करोड़ो का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाती हैं। वहीं एक ऐसा समय भी था जब फिल्में महज बहुत ही कम बजट में बनाई जाती थी और केवल लाखों का कलेक्शन ही कर पाती थी। फिल्मों के बीच 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की एक होड़ सी रहती है। आज हमारे पास 100 करोड़, 200 करोड़ और 500 करोड़ का क्लब है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की पहली फिल्म राजा हरीशचंद्र का रिकॉर्ड महज 15 हजार रुपये था। इस फिल्म को दादा साहेब फाल्के ने बनाया था। उस दौरान बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की कुछ बात तक नहीं होती थी।

किस्मत के नाम क्या रिकॉर्ड रहे?

क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले कौन सी हिंदी फिल्म ने भारत में 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था ? आइए हम आपको बताते हैं। साल 1943 में जब अशोक कुमार अभिनीत फिल्म किस्मत रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया गया। ज्ञान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यह पहली बार था जब किसी हिंदी फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल की थी। किस्मत का बजट 5 लाख रुपये था। किस्मत में मुमताज शांति और महमूद अली भी थे। किस्मत ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही दबदबा नहीं बनाया, बल्कि इसने सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

यह फिल्म कुछ सिनेमाघरों में करीब तीन साल तक दिखाई गई जोकि अपने आप में एक और अनोखा रिकॉर्ड था। कोलकाता के रॉक्सी थिएटर ने लगातार तीन सालों तक सिनेमाघरों में ये फिल्म दिखाई।

यह भी पढ़ें: क्या Jitendra के काम ना करने की वजह से फ्लॉप हुई थी गंगा जमुना सरस्वती? मास्टर डायरेक्टर क्यों यहां हुए फेल

अशोक कुमार बन गए सुपरस्टार

फिल्म में अशोक कुमार का विलेन का किरदार था। लेकिन उनके अभिनय ने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। बता दें कि किस्मत ने 186 सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छापे थे। किस्मत द्वारा हासिल की गई ये उपलब्धियां वाकई तारीफ के काबिल हैं क्योंकि यह उस समय हुआ था जब द्वितीय विश्व युद्ध के कारण पूरी दुनिया अराजकता की स्थिति में डूब गई थी।

क्या थी फिल्म की कहानी?

यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार बोल्ड विषयों पर आधारित फिल्म थी। फिल्म अपने दौर की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक थी क्योंकि इसमें कई बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। जिस दौर में लोग अपने निजी जीवन में ऐसी बात करने में हिचकिचाते थे,उस जमाने में इसमें बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की की कहानी को दिखाया था। फिल्म ने अशोक कुमार को इंडिया का पहला सुपरस्टार बना दिया था.

अशोक कुमार ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 300 फिल्मों में काम किया। एक्टिंग के अलावा बाद में उन्होंने एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की ब्लॉकबस्टर मूवी से गरीब हो गया था डायरेक्टर, एक साल तक कर्ज में रहा डूबा