Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: आज शाम 4 बजे केएल राहुल की दुल्हनिया बनेंगी अथिया, शादी में किए गए खास इंतजाम
Athiya Shetty KL Rahul Wedding Update सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल कुछ ही घंटों में एक- दूसरे संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच दोनों की शादी से जड़ी कुछ ताजा जानकारियां सामने आई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty KL Rahul Wedding Update: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल अपनी शादी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। दोनों के वेडिंग वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, लगभग हर डिटेल जानने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। बीते रात अथिया और के एल राहुल का संगीत सेरेमनी थी, जहां बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड के कई सेलेब्स पहुंचे। अब आज यानी 23 जनवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।
यह भी पढ़ें- Athiya-KL Rahul Wedding: अथिया की शादी की तैयारियों के बीच अजय देवगन ने दी सुनील शेट्टी को बधाई, यूं किया विश
अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित शानदार बंगले में हो रही हैं। शादी का वेडिंग वेन्यू अपने डेकोरेशन के लिए पहले ही खबरों में बना हुआ है। वहीं, संगीत सेरेमनी की मस्ती और सितारों से सजी शान ने अथिया और के एल राहुल की शादी को और चर्चा में ला दिया है। अब वेंडिग से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आ रही हैं, इनमें डिनर से लेकर अथिया के लंहगे तक, कई जानकारियां शामिल हैं।
इस समय कपल लेगा फेरे
अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी का मुहूर्त शाम को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल 23 जनवरी, 2023 को शाम 4 बजे सात फेरे लेगा। इसके बाद न्यूली मैरिड कपल मीडिया से भी मुखातिब होगा। बीते दिन सुनील शेट्टी ने बताया था कि शादी के बाद उनकी बेटी और दामाद शाम 6:30 बजे मीडिया से मुलाकात करेंगे।
शादी में होगा साउथ इंडियन टच
अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी में साउथ इंडिया टच देखने को मिलगा। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शादी में आए मेहमानों को खाना केले के पत्ते पर सर्व किया जाएगा।
View this post on Instagram
मेहमानों को पूरी करनी होगी ये शर्त
अथिया और के एल राहुल की शादी में गिने- चुने मेहमान ही शामिल होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टार स्टडेड वेडिंग में लगभग 100 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। इसके अलावा गेस्ट के लिए नो फोन पॉलिसी रखी गई है यानी सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए शादी में मेहमानों को बिना फोन एंट्री करना होगा।
View this post on Instagram
अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल लगभग पांच सालों तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद अब हमेशा के लिए हमसफर बनने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए था और ये मुलाकात दोस्ती से शुरू होकर शादी में बदलने जा रही है। अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक छिपाकर रखा था, लेकिन एक्ट्रेस ने भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।
यह भी पढ़ें- Athiya-KL Rahul Wedding: संगीत सेरेमनी में बेशरम रंग से लेकर हम्मा हम्मा गानों पर सेलेब्स ने किया जमकर डांस