Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aye Zindagi Tax Free: राजस्थान में टैक्स फ्री हुई 'ऐ ज़िंदगी', अंगदान के लिए जागरूक करती है फिल्म

Aye Zindagi Tax Free ऐ जिंदगी इमोशनल फिल्म है। इस विषय को हिंदी सिनेमा में बहुत एक्सप्लोर किया गया है। ऐ जिंदगी में रेवती और सत्यजीत दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं। सत्यजीत की यह अब तक की सबसे अहम फिल्म है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 04:39 PM (IST)
Hero Image
Aye Zindagi Tax Free In Rajasthan. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के संजीदा विषय पर बनी फिल्म ऐ जिंदगी को राजस्थान सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। डॉ. अनिर्बान बोस निर्देशित फिल्म में सत्यजीत दुबे और रेवती ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म की कहानी एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। 

ऐ जिंदगी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार, राजस्थान में फिल्म के टिकट खरीदने पर स्टेट जीएसटी नहीं लगेगा। जीएसटी में यह छूट 6 महीनों तक जारी रहेगी। 

यह भी पढ़ें: Friday Releases: डॉक्टर जी के साथ सिनेमाघरों में आ रहीं 10 फिल्में, कैसी होगी बॉक्स ऑफिस की सेहत?

लिवर सिरोसिस के मरीज बने हैं सत्यजीत

फिल्म में सत्यजीत दुबे ने 26 साल के नौजवान का किरदार निभाया है, जिसे लिवर सिरोसिस की बीमारी हो जाती है और उसके पास सिर्फ 6 महीनों का वक्त है। वहीं, रेवती मेडिकल काउंसलर बनी हैं। बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी आयी हैं, जिनमें किसी मेडिकल इशू को हाइलाइट किया गया है, मगर ऐ जिंदगी अंगदान के अहम विषय को दिखाती है, जिसके लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। फिल्म डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ की कार्यशैली और जुझारूपन को भी दिखाती है। 

किरदार के लिए घटाया वजन

फिल्म में सत्यजीत के अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। इस किरदार को निभाने के लिए सत्यजीत ने अपने वजन भी घटाया था। सत्यजीत दुबे ने 2011 में आयी फिल्म आलवेज कभी कभी से बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म प्रस्थानम है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सत्यजीत ने संजय दत्त के बेटे का रोल प्ले किया था। 

सत्यजीत ने टीवी पर भी काफी काम किया है। 2010 में आये टीवी शो झांसी की रानी में उन्होंने नाना साहब का रोल निभाया था। 2021 में आयी वेब सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 में मेडिकल स्टूडेंट बने सत्यजीत ने अपनी अदाकारी से प्रभावित किया। इसी साल प्राइम वीडियो पर आयी वेब सीरीज बेस्टसेलर में भी दुबे एक अहम किरदार में दखे।

यह भी पढ़ें: The Rings Of Power Season-1 Finale Episode: सौरोन की वापसी के बाद खतरे में मिडिल अर्थ, पहले सीजन की खास बातें