Move to Jagran APP

Pathaan: बॉलीवुड में भगवा बिकिनी पर मचा बवाल, भोजपुरी में कर रहा कमाल

आपको बता दें कि शाह रुख खान एक लंबे वक्त के बाद पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करती दिख रही हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:50 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Bhojpuri Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर इस वक्त बवाल मचा हुआ है। जब से इस फिल्म का 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज हुआ है एक नई बहस छिड़ी हुई है। जहां एक तरफ  'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण के डांस और हॉटनेस के चर्चे हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गाने में उनकी बिकिनी के रंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है। इसी बात पर जमकर कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक सभी 'पठान' के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं एक तरफ जहां दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं बॉलीवुड से पहले भी कई इंडस्ट्रीज में भगवा रंग के कपड़े पहने गए हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो ऑनस्क्रीन भगवा पहन चुकी हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री की कई बड़ी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है, जिहोंने ऑनस्क्रीन भगवा रंग पहना है। तो चलिए जानते है भोजपुरी को भड़काता नहीं लुभाता भगवा...

     

आम्रपाली ने भगवा में दिखाया बोल्ड अवतार

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक 'खटिया से खटिया सटाइब कि ना' गाना है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जमकर रोमांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली भगवा रंग की ड्रेस पहनी हुई है। गाने में आम्रपाली निरहुआ के साथ रोमांटिक और बोल्ड होती नजर रही हैं। बता दें कि  फिल्म, 'बम बम बोल रहा है काशी' का ये गाना साल 2016 में रिलीज हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में बिखेरा जलवा

अपने बोल्ड लुक्स के लिए सुर्खियों में रहने वाली भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो भोजपुरी ही नहीं बल्कि बंगाली और छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। आम्रपाली की तरह ही मोनालिसा भी भगवा रंग में रंगी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो भगवा रंग की रिवीलिंग टॉप और स्लिट स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी क्लीवेज और टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।  

रानी चटर्जी ने साड़ी में बिखेरा भगवा रंग का जलवा

अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने अलग-अलग अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री कई बार भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आ चुकी हैं। वहीं उन्होंने कई बार भगवा रंग की साड़ी में अपनी तस्वीर साझा की थीं, जिनमें वह काफी खूबसूरत लगती हैं।

 

अक्षरा सिंह का कमरिया गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट गाने 'कमरिया' में भगवा रंग पहने नजर आ रही हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नजर आ रहे थे। दोनों इस गाने में बोल्ड डांस कर रहे हैं। गाने में अक्षरा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। गाने में अक्षरा सिंह के कातिलाना मूव्स को लोगों को दीवाना बना रहा है। गाने में अक्षरा ने यलो कलर की चोली पहनी हुई है।