Move to Jagran APP

सोनाक्षी सिन्हा से पहले ये सितारे हुए प्यार में मजबूर, कभी शादी तो कभी पार्टनर को लेकर सहे लोगों के ताने

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभिनेत्री पिछले काफी वक्त से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही थीं। बीते साल उन्होंने अपनी सगाई को लेकर हिंट भी दिया था। वहीं अब एक्ट्रेस 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। हालांकि दूसरे धर्म में हमसफर चुनने के कारण उन्हें ट्रोलिंग भी सहनी पड़ रही है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Published: Thu, 20 Jun 2024 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2024 09:41 PM (IST)
प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा बटोरते हैं। इन दिनों दबंग की रज्जो यानी सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अभिनेत्री अपने काम से ज्यादा अपने हमसफर को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। असल में सोनाक्षी सिन्हा प्यार के लिए धर्म की दीवार तोड़ने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। हालांकि, अभिनेत्री को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

हिंदू धर्म की सोनाक्षी सिन्हा का इस्लाम धर्म के जहीर इकबाल से शादी करना काफी लोगों के लिए पचाना मुश्किल रहा। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोलर्स ने घेरने की कोशिश भी की। उनसे पहले भी कई सेलेब्स दुनिया के तानों का सामना कर चुके हैं, जब उन्होंने दूसरे धर्म में जाकर अपना हमसफर चुना।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने बीते साल समाजवादी पार्टी के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही एक्ट्रेस की शादी की खबर आई, उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। यहां तक कि बेटी का नाम राबिया रखने को लेकर भी वो निशाने पर आईं।

यह भी पढ़ें- 'ये बस वक्त की बर्बादी है', Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी पर Swara Bhaskar ने किया कमेंट

करीना कपूर

करीना कपूर ने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड सैफ अली खान से 2012 में शादी की थी। दोनों में उम्र का फासला था और धर्म का भी। जब अभिनेत्री ने शादी की तो, उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। निकाह करने पर वो खूब ट्रोल हुई थीं। हालांकि, करीना कपूर ने इस नेगेटिविटी से खुद को हमेशा दूर रखा। स्वरा की तरह करीना ने भी अपने बेटों के नाम को लेकर ट्रोलिंग सही थी।

दीपिका कक्कड़

टीवी ड्रामा सीरियल ससुराल सिमर का की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। को-एक्टर शोएब इब्राहिम  से शादी करने के बाद अभिनेत्री ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। दीपिका कक्कड़ का धर्म परिवर्तन करने का फैसला सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने उनके फैसले की निंदा की।

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने फुकरे को-स्टार अली फजल को अपना हमसफर चुना। दोनों ने बीते साल अक्टूबर में शादी की थी। शादी के बाद इस कपल को भी काफी कुछ सुनना पड़ा था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋचा चड्ढा ने एक बार सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया था। जिसने एक्ट्रेस से पूछा था, "आप तलाक कब ले रही हैं? हमें बताएं। क्योंकि आपकी शादी लंबे समय तक नहीं चलने वाली है, ठीक वैसे ही जैसे आमिर खान की नहीं चली थी।"

देवोलीना भट्टाचार्य

पॉपुलर डेली सोप साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी की। शादी के बाद से अब तक कई मौकों पर वो ट्रोलिंग सह चुकी हैं। अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग करने वालों को लेकर बात की थी। अभिनेत्री ने कहा था कि "ये उनकी निजी जिंदगी है, जिससे किसी का कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। समस्या ये है कि आप चाहे जिससे भी शादी करें, आपको ट्रोल किया ही जाएगा।"

यह भी पढ़ें- The Kerala Story: देवोलीना भट्टाचार्जी ने फिर लगाई ट्रोल्स की क्लास, पति को बताया 'सच्चा भारतीय मुस्लिम'


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.